{"_id":"59b40f914f1c1bee7f8b559e","slug":"tension-in-district-hospital-of-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इशकजादों के चक्कर में जंग का मैदान बन जाता जिला अस्पताल, तभी आ गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इशकजादों के चक्कर में जंग का मैदान बन जाता जिला अस्पताल, तभी आ गई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में मैनपुरी की युवती का मेडिकल कराने के दौरान लड़का और लड़की पक्ष के लोग अस्पताल में हथियार लेकर एकत्रित हो गए। इस बीच तनातनी होने पर दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हथियार तान लिए।
इससे पहले कोई वारदात होती जिला अस्पताल में तैनात एचसीपी ने आला अफसरों को सूचना दे दी। पुलिस फोर्स के अस्पताल पहुंचते ही हथियारबंद लोग वहां से भाग खड़े हुए।
बता दें कि मैनपुरी के थाना एलाऊ से भागी युवती को बरामद करने के बाद शनिवार दोपहर पुलिस जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाई थी। युवती के साथ सुरक्षा के लिहाज से एक एसआई, एक पुरुष व एक महिला कांस्टेबल साथ थे।
विज्ञापन
युवती का मेडिकल कराने के साथ ही एक्सरे किया जाना था। युवती के परिजनों के साथ ही लड़का पक्ष के काफी संख्या में लोग हथियारों से लैस होकर जिला अस्पताल पहुंच गए। इस बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस पर कुछ युवकों ने एक दूसरे पर हथियार तान लिए।

दहशत में आए अन्य तीमारदार
स्थिति को भांपते हुए जिला अस्पताल में तैनात एचसीपी चरन सिंह ने प्रभारी निरीक्षक उत्तर सोमपाल सिंह सैनी को सूचना दे दी। सूचना मिलने के दस मिनट में एंटी रोमियों की टीम अस्पताल पहुंच गई। पुलिस फोर्स के आ जाने पर युवती एवं लड़का पक्ष के हथियारबंद लोग वहां से गायब होने लगे। युवती का मेडिकल होने तक पुलिस फोर्स अस्पताल में ही रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि दोनों पक्षों के लोग काफी गुस्से में थे। पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो कुछ भी हो सकता था।