{"_id":"575728904f1c1b01059c52fb","slug":"tempo-drivers-had-child-abduction","type":"story","status":"publish","title_hn":" टेंपो चालकों ने किया था बालक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चालकों ने किया था बालक का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ में बताया, आर्थिक तंगी के चलते किया अपराध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद के गांव बिजोलपुरा खंडेर निवासी किसान रमेश चंद चौहान के पुत्र विवेक (5) का अपहरण आपस में रिश्तेदार दो टेंपो चालकों ने किया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विवेक को सकुशल मुक्त करा लिया है। दोनों ने फोन से 20 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से उन तक पहुंच गई। गिरफ्तार आरोपी मंसूखपुरा के केहड़ी तासौड़ का जीतू और आगरा के सिकंदरा की नई आबादी का गिर्राज है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। टेंपो चलाते हैं और रमेश चंद चौहान के परिवार से परिचित थे।
एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि क्राइम ब्रांच और फतेहाबाद थाना की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को पकड़ा गया। उन्होंने पूछताछ में बताया है कि आर्थिक तंगी के चलते यह अपराध कर बैठे। इनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस और अपहरण में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। बता दें, विवेक रविवार को अपनी दादी के साथ बाबा की तिवरिया पर चल रही भागवत कथा सुनने गया था। वहीं से लापता हो गया था। सोमवार को अपहर्ताओं ने फोन कर परिवारीजनों से 20 लाख की फिरौती मांगी। इसका पता चलने पर पुलिस हरकत में आई।
फिल्म देखकर बनाया प्लान
आगरा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के हवाले से एसएसपी ने बताया कि दोनों ने फिल्म देखी थी वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई। इसमें अपहरण की घटना दिखाई गई थी। इसी को देखकर बच्चे के अपहरण की योजना बना ली।