फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tear in every eye, anger in heart

हर आंख में आंसू, दिल में गुस्सा

Thu, 21 Jan 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 21 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tear in every eye, anger in heart
दोपहर का डेढ़ बजा है। कमला नगर के दाऊजी नगर में पार्क के सामने सैकड़ों लोग जमा हैं। यहीं पर अनेक सिंह सिकरवार के दो मकान हैं। हर किसी की जुबां पर उनके कत्ल की चर्चा है। लोग धीरे-धीरे बात कर रहे हैं। तभी खबर आती है कि एसएन में पोस्टमार्टम हो चुका है, शव घर पर लाया जा रहा है। तमाम नजरें कॉलोनी के गेट पर लग जाती हैं। ठीक  1:50 बजे जैसे ही एंबुलेंस पहुंचती है, गमगीन आंखों में आंसुओं का सैलाब आ जाता है। महिलाएं बिलखने लगती हैं।
विज्ञापन

सिकरवार की पुत्रवधु रोते रोते बेहोश हो जाती है। उनके चेहरे पर पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाया जाता है। रोते बिलखते उनकी पत्नी शव से लिपट जाती हैं, कहती हैं, तुमने तो कहा था, थोड़ी देर में आ रहा हूं, फिर कहां चले गए? पड़ोस की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही हैं। जैसे जैसे खबर फैल रही है, वैसे वैसे लोग आते जा रहे हैं। सवा दो बज चुके हैं।
विज्ञापन

लोगों के पूछने पर उनके बेटे ब्रजेश ने बताया कि दाह संस्कार एत्मादपुर में पेट्रोल पंप के पास अपने खेत में किया जाएगा। इस बीच एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र के बसपा विधायक धर्मपाल भी आ जाते हैं। शहर की उत्तरी विधान सभा सीट से भाजपा विधायक जगन गर्ग सुबह ही उनके घर पर थे। फतेहाबाद के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भी शोक जताने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग गुस्से से भरे हुए हैं। पुलिस को कोस रहे हैं। कह रहे हैं कि अब तो हद हो गई है। यहां पहले कभी इतना अपराध नहीं हुआ। एक घटना खुलती नहीं, दूसरी हो जाती है। इतनी नकारा पुलिस कभी नहीं देखी।
रो मत मां! मैं बदला लूंगा
आगरा। अनेक सिंह सिकरवार के दोनों बेटे ब्रजेश और सर्वेश का रो रोकर बुला हाल है। सर्वेश को लोग समझा रहे हैं, अब चुप हो जा बेटा, लेकिन उसकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे। ब्रजेश रोए जा रहे हैं और मां से कह रहे हैं, मां रो मत। मां अपने पति के शव से लिपटी हैं। ब्रजेश जैसे ही पिता का चेहरा देखते हैं, उन्हें कातिल पर गुस्सा आ जाता है। जोर से कहते हैं, रो मत मां, मैं बदला लूंगा, जिसने भी मेरे पापा की जान ली है, उसे अंजाम भुगतना होगा। और फिर जोर जोर से बिलखने लगते हैं।

हत्या में किसी परिचित का हाथ प्रतीत हो रहा है। कई अहम जानकारी मिली हैं। खुलसा होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। - लक्ष्मी सिंह (डीआईजी)
हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। कई सुराग मिले हैं। उम्मीद है जल्द ही खुलासा हो जाएगा। - डा. प्रीतिंदर सिंह (एसएसपी )
- पापा की हत्या में उनके ही किसी परिचित का हाथ होने की आशंका है, लेकिन अभी कुछ कह नहीं सकते, पुलिस के संपर्क में हैं। - सर्वेश सिकरवार (मृतक के छोटे बेटे )
- अभी कुछ भी नहीं कह सकते, परिचित का हाथ हो भी सकता है और नहीं भी, लेकिन सच जरूर सामने आएगा। - ब्रजेश सिंह  (मृतक  के बड़े बेटे)
टाइम लाइन (मंगलवार)
शाम 6:30 बजे : सिकरवार होंडा सिटी कार से पेट्रोल पंप से कमलानगर के लिए चले।
7:30 बजे : उनके बड़े बेटे ब्रजेश कमला नगर के लिए चले।
8:00 बजे : ब्रजेश के घर पहुंचने पर पता चला कि  अनेक सिंह नहीं पहुंचे हैं।
9:00 बजे : पुलिस को सूचना दी गई, अपहरण की आशंका जताई।
11:00 बजे : एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह पेट्रोल पंप पर पहुंचे।
1:15 बजे : खंदौली पुलिस को खंदौली-दाऊजी रोड पर होंडा सिटी कार में अनेक सिंह की लाश मिली।
1:45 बजे : सिकरवार के परिवार को उनकी लाश मिलने की सूचना दी गई।
1:50 बजे : एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह खंदौली में मौके पर पहुंचे।
2:15 बजे : उनके परिवार के लोग खंदौली में मौके पर पहुंच गए।
3:30 बजे : फील्ड यूनिट ने कार का मुआयना कर फिंगर प्रिंट लिए।
बुधवार
सुबह 10:30 बजे : डीआईजी लक्ष्मी सिंह खंदौली पहुंचीं, मौका मुआयना किया।
सुबह 11:00 बजे : एसपी सिटी कमला नगर में अनेक सिंह के घर पहुंचे।
दोपहर 12 बजे : सिकरवार के शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया।
दोपहर 1:50 बजे : शव कमला नगर दाऊजी पार्क स्थित उनके आवास पर ले जाया गया।
शाम 4:30 बजे : एत्मादपुर स्थित राष्ट्रदीप पेट्रोल पंप के पीछे खेत में दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed