फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sub inspector is attached to police line in agra

पुलिस चौकी पर थर्ड डिग्री का वीडियो वायरल, दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 15 Jun 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 15 Jun 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
sub inspector is attached to police line in agra
वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की सराय ख्वाजा पुलिस चौकी पर दो युवकों को एक दरोगा ने थर्ड डिग्री दी। चौकी के पास से गुजरते लोगों ने पुलिस की बर्बरता का मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह वीडियो कुछ देर में वायरल हो गया। 
विज्ञापन


इसमें दरोगा युवकों पर लाठी बरसाता हुआ साफ दिख रहा है। मामला एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे के संज्ञान में आया। उन्होंने चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


सराय ख्वाजा पुलिस चौैकी के पास दो रिक्शा चालक युवक आपस में झगड़ रहे थे। भीड़ लगने पर चौकी इंचार्ज पहुंच गए और उन्हें चौकी ले आए। जब युवकों ने छोड़ने की गुहार लगाई तो दरोगा को गुस्सा आ गए। आरोप है कि उन्होंने दोनों युवकों को एक के बाद एक कई बार लाठी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दोनों युवक दरोगा से माफ करने की गुहार भी लगाते रहे। पुलिस की पिटाई देखकर चौकी पर भीड़ लग गई। इस बीच किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। मामूली बात पर इस तरह पिटाई करने का वीडियो वायरल हो गया। एसएसपी ने बताया कि जांच एसपी सिटी को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed