{"_id":"7f726ddfbba5c539fb7c867de7084fc6","slug":"student-hindi-news-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा दो के छात्र को आठ दिन तक बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा दो के छात्र को आठ दिन तक बेरहमी से पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 29 Feb 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ गांव स्थित एक आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा दो के छात्र को बेड पर लिटाकर शिक्षक के बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले हुई घटना की जानकारी साथी छात्र से मिलने पर परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बाह के चौसिंगी गांव निवासी सत्यभान का आठ वर्षीय पुत्र रोहित खोड़ गांव स्थित एसडीएस हायर सेकेंडरी आवासीय विद्यालय में कक्षा दो की पढ़ाई कर रहा है। विद्यालय का शिक्षक मुकेश कुमार आठ दिन से उसे बेड पर लिटाकर डंडों से पीट रहा था। रोहित के साथी एक छात्र ने शिक्षक की इस करतूत के बारे में जानकारी परिवारीजनों को दी। इस पर स्कूल पहुुंचे परिवारीजन रोहित को साथ लेकर बाह थाने पहुुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ छात्र को पीटने का मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही घायल छात्र का मेडिकल कराया गया है। इस बारे में विद्यालय के प्रबंधक आरपी सिंह का कहना है कि छात्र पढ़ाई में काफी कमजोर है। इसकी शिकायत परिवारीजनों ने की थी। तब प्रबंधक ने शिक्षक को बेहतर तरीके से न पढ़ाने के लिए डांटा था। इससे नाराज शिक्षक ने बच्चे की लिटाकर पिटाई की। प्रबंधक ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही शिक्षक को हटा दिया गया है।