फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Statue of Ashtadhatu stolen from ancient brahmand ghat temple in Mathura

मथुरा: 'भगवान के घर' में चोरों ने लगाई सेंध, प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति सहित कीमती सामान चोरी

Sat, 12 Dec 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Statue of Ashtadhatu stolen from ancient  brahmand ghat temple in Mathura
घटना के संबंध में जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले के थाना महावन क्षेत्र में गुरुवार की रात प्राचीन ब्रह्मांड घाट मंदिर से ब्रह्मांड बिहारी जी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई। शुक्रवार की सुबह जब पुजारी ठाकुरजी को जगाने और पूजा-अर्चना करने गए तो मूर्ति को न देखकर उनके होश उड़ गए। अन्य कीमती सामान भी गायब था।  

विज्ञापन


चोर ठाकुरजी के कई चांदी के छत्र, बांसुरी, लकुटी आदि ले गए। मंदिर में गायों के लिए चारा लाने के लिए रखे 40 हजार रुपये की नकदी भी चुरा ले गए। पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाकर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन



ब्रह्मांड घाट मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसने सुना वह मंदिर की ओर दौड़ लिया। मंदिर पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुजारी ने बताया कि मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति सैकड़ों वर्ष पुरानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताला तोड़कर मंदिर में घुसे चोर

ब्रह्मांड घाट मंदिर के पुजारी रामशरण दास ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह मंदिर खोलने गया तो वहां पर देखा मंदिर का ताला टूटा हुआ है। परिक्रमा मार्ग से चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और मंदिर में रखी अष्टधातु की मूर्ति, नकदी और अन्य कीमती सामना चुरा ले गए। 

पुजारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। डॉग स्क्वायड बुलवा कर मंदिर से लेकर आसपास सब जगह पर छानबीन की। पुजारी के शक पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना हुई है। पुजारी के अनुसार अष्टधातु की मूर्ति, नकदी व अन्य सामान चोरी हुआ है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed