फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Slfas was the death of three detainees in custody

सल्फास से हुई थी अभिरक्षा में तीन बंदियों की मौत

Fri, 05 Jun 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, अागरा
ब्यूरो अमर उजाला, अागरा Updated Fri, 05 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Slfas was the death of three detainees in custody
भीम नगर, 26 सितंबर 2014 को जगदीशपुरा निवासी दिनेशचंद्र सोनी और उनके
विज्ञापन
बेटे योगेंद्र और विशाल की पुलिस अभिरक्षा में दीवानी में पेशी के बाद लौटने के दौरान मौत हो गई थी। तिहरे हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने अपने ही रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा न्यू आगरा थाने में दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि पेशी पर आए पिता पुत्रों को संपत्ति विवाद में पूड़ी-सब्जी में जहर देकर हत्या की गई है। इस चर्चित तिहरे हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी कर रही है। एसएन अस्पताल में उपचार के दौरान मृत तीनों बंदियों के बिसरे की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच को भेजी गई थी। फोरेंसिक लैब से जांच रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों के पास पहुंच गई है। लैब के सूत्रों के मुताबिक तीनों की मौत अल्युमिनियम फास्फेट (सल्फास) के सेवन से हुई थी। अभी तक ये साफ नहीं हो सका था कि तीनों बंदियों की पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु किस जहर से हुई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद तिहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में मदद मिल सकेगी। तिहरे हत्याकांड की न्यायिक जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed