फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six in custody and a case will insurrectionist

छह बलवाई हिरासत में कई और केस दर्ज होंगे 

Wed, 12 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Six in custody and a case will insurrectionist
शांत रहा एत्मादपुर, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
एनएच-2 पर एत्मादपुर में मंगलवार रात हुए बवाल के मामले में पुलिस ने छह बलवाइयों को हिरासत में लिया है। इन्हें एत्माद्दौला थाने में रखा गया है। इनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इनके अलावा और भी कई केस दर्ज किए जा सकते हैं। अधिकारियों ने पुलिस से कहा है कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। बलवाइयों को चिह्नित करने के लिए वीडियो रिकार्डिंग और फोटो का भी सहारा लिया जा रहा है। 
एत्मादपुर में देवी विसर्जन शोभायात्रा की झांकियां रोके जाने पर बवाल हो गया था। पुलिस ने तीन झांकियों को रोका था। इस पर भड़के लोगों ने रोडवेज की 12 बसों और एसडीएम की जीप समेत 20 वाहनों में तोड़फोड़ की थी। पथराव में 25 लोग घायल हो गए थे। इस पर पुलिस ने मंगलवार रात से ही बलवाइयों को चिह्नित करना शुरू कर दिया। रात भर दबिश दी गई। सुबह तक छह लोग पकड़ लिए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन्हें एत्माद्दौला थाने में रखा गया है। इनसे पूछताछ के आधार पर बलवे में शामिल अन्य लोगों के नाम पते लिए गए हैं। इनके अलावा बवाल के दौरान हुई वीडियो रिकार्डिंग भी देखी गई है। बुधवार को अजमेर डिपो की रोडवेज की बस के परिचालक श्याम लाल, एटा डिपो की बस के रंजीत कुमार और विक्रम सिंह ने तहरीर दी। इनके अलावा तीन निजी वाहनों के स्वामियों ने तहरीर दी है। कई और तहरीर आने की संभावना है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सभी पर केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


शांत रहा एत्मादपुर, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
कस्बा में हाईवे पर मंगलवार शाम देवी विसर्जन शोभायात्रा की तीन झांकियों को पुलिस द्वारा रोक लिए जाने पर हुए बवाल के बाद अधिकारी हरकत में आए। तनाव के चलते पूरे कस्बे को छावनी बना दिया गया। बुधवार को पूरी तरह शांति रही। पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। उधर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिये निकाले गए। छतों पर भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, मंगलवार की रात एत्मादपुर में आठ से दस बजे के बीच बवाल हुआ था। बलवाइयों ने पथराव किया तो पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। हवाई फायर भी किए थे। कस्बा में तनाव पैदा हो गया था। दरअसल, शोभायात्रा के बाद ताजिये रखे जाने थे। इसके चलते कस्बा को रात में ही पुलिस छावनी में बदल दिया गया। आस पास के थानों की फोर्स के अलावा पीएसी भी लगाई गई। बुधवार सुबह मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रही। एसपीआरए , एसडीएम और सीओ भी मौजूद रहे।

 ताजिये के रास्तों पर पुलिस टीमें लगाई गईं। मुख्य बाजार, तकिया चौराहा, सब्जी मंडी, तहसील चौराहा, हाईवे, बुढ़िया के ताल स्थित करबला समेत कस्बे के तमाम स्थानों पर एक -एक दरोगा और पांच-पांच सिपाही लगाए गए। जुलूस के रास्तों और छतों पर भी पुलिस तैनात की गई। उधर, पुलिस ने मैन बाजार, मोहल्ला शेखान, जैनगंज, शत्रुवान, तकिया चौराहा सहित कई जगह फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed