फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six gangs of miscreants active on yamuna expressway and delhi highway

सावधान ! यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली हाईवे पर मंडरा रहा छह खूंखार गिरोह का साया

Sat, 27 Apr 2019 12:07 PM IST
मुकेश कुमार पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Apr 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
six gangs of miscreants active on yamuna expressway and delhi highway
यमुना एक्सप्रेसवे
आगरा से नोएडा तक के यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-दिल्ली हाईवे पर छह खूंखार गिरोह का साया मंडरा रहा है। अप्रैल से लेकर जुलाई तक सक्रिय रहने वाले ये गिरोह एक्सप्रेसवे के किनारे घात लगाकर बैठते हैं और शिकार की तलाश करते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के साथ ही हाईवे और एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने इस तरह के गिरोह के प्रति लोगों को सचेत करना शुरू कर दिया है। आगरा-दिल्ली हाईवे, मथुरा से अलीगढ़ मार्ग, मथुरा से बरेली मार्ग पर भी कई गैंग गर्मियों में सक्रिय हो जाते हैं जो वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने भी जगह-जगह सावधानी वाले बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


आगरा से नोएडा तक के 160 किलोमीटर के यमुना एक्सप्रेसवे पर गर्मियों में बदमाशों के गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। इन गैंग के सदस्य एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े होकर शिकार की तलाश करते हैं। हर गिरोह का वारदात करने का तरीका भी अलग है। अब पुलिस भी लोगों को इन गिरोह के बारे में जानकारी दे रही है ताकि लोग इनके जाल में न फंस सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सल गिरोह: प्रभावित क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे

एक्सल गिरोह: प्रभावित क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे
एक्सल गिरोह यह सबसे खतरनाक माना जाता है। इस गिरोह के लोग एक्सप्रेसवे पर दौड़ने वाली गाड़ी के आगे या पीछे कुछ लोहे की छड़ फेंकते हैं जिससे चालक को लगता है कि गाड़ी से कुछ गिर गया है। चालक जैसे ही गाड़ी को रोकता है तो बदमाश उसे घेर लेते हैं और लूटपाट करने के बाद जंगल की तरफ को फरार हो जाते हैं।

लिफाफा गिरोह: प्रभावित क्षेत्र आगरा-दिल्ली हाईवे
लिफाफा गिरोह के सदस्य एक्सप्रेसवे पर खड़े होकर लिफ्ट लेते हैं। प्राइवेट बस या फिर किसी दूसरे चारपहिया वाहन में चढ़ जाते हैं। मौका देखकर असलहे निकाल लेते हैं और लूटपाट करने लगते हैं। इस गिरोह ने आगरा से नोएडा के बीच पिछले साल गर्मियों में 10 से भी ज्यादा वारदात को अंजाम दिया था। 

जहरखुरान गिरोह: एक्सप्रेसवे, हाईवे, मथुरा-अलीगढ़ मार्ग, मथुरा भरतपुर मार्ग
जहरखुरान गिरोह के सदस्य आमतौर पर ढाबों के आसपास दिखते हैं। या फिर लिफ्ट लेकर गाड़ी में चढ़ जाते हैं। किसी बहाने से चालक को खाने के लिए बिस्कुट या चॉकलेट देते हैं। इन्हें खाते ही चालक बेहोश हो जाते हैं। बस चालक के साथ लूटपाट कर ली जाती है। कई बार गाड़ी को लूटकर ले जाते हैं और चालक को फेंक जाते हैं।

ड्राइवर किलर गिरोह: आगरा-दिल्ली हाईवे, बरेली हाईवे
यह गिरोह पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं। इस गिरोह से जुड़े बदमाश लग्जरी गाड़ियों को बुक कराते हैं। लंबे रूट के लिए बुकिंग कराई जाती है। बाद में यह गिरोह मौका देखकर ड्राइवर को कब्जे में कर लेता है और लूटपाट करते हैं। इस गिरोह के बदमाश कई बार ड्राइवरों की हत्या करने के बाद कार को लूटकर भी ले जाते हैं। 

टटलू का गिरोह: मथुरा में वारदात क्षेत्र छाता, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव
मथुरा का यह गिरोह तो उत्तर प्रदेश के साथ ही आसपास के जिलों के लिए भी दहशत बना हुआ है। इस गिरोह के बदमाश बड़ी ठगी करते हैं। कार बेचने या फिर सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर कारोबारियों को बुलाते हैं और फिर लूटपाट करते हैं। इस गिरोह के सदस्य बरसाना और गोवर्धन थाने में सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर भी इस गिरोह ने वारदात शुरू कर दी है।  

बाइकर्स गिरोह: मथुरा-अलीगढ़, मथुरा भरतपुर, यमुना एक्सप्रेसवे
यह गिरोह हाईवे के साथ आसपास के शहरों को जोड़ने वाले रास्तों पर भी सक्रिय रहता है। रात को बाइक लेकर घूमने वाले यह बदमाश उस लोगों की तलाश करते हैं जो रात के समय अकेले दुकेले जा रहे होते हैं। इस गिरोह से जुड़े बदमाश राहजनी भी कर लेते हैं। आमतौर पर बाजार करके लौटने वालों की यह बदमाश तलाश में रहते हैं।

एडीजी अजय आनंद ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी है। इन गिरोहों की तलाश की जा रही है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-दिल्ली हाईवे, मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर पुलिस बढ़ाई जा रही है। जगह जगह लोगों को जानकारी दी जा रही है। पेपर भी पुलिस बांट रही है, ताकि हर गिरोह के बारे में लोगों को बताया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed