{"_id":"f7cc42f14f15976e406970b8a6197623","slug":"sikri-smarak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकरी स्मारक में आगरा के युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीकरी स्मारक में आगरा के युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Jul 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
सीकरी स्मारक में घूमने आए युवक की दीवाने खास के पास स्थित स्वीट टैंक में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।
आगरा के थाना सिकंदरा के गांव मोहम्मदपुर निवासी जूता फैक्टरी का ठेकेदार पवन कुमार (20) पुत्र महेश चंद अपने साथी विशाल पुत्र अमर सिंह और सनी पुत्र सुंदरलाल के साथ बाइक से दोपहर लगभग डेढ़ बजे सीकरी स्मारक देखने पहुंचे थे। वहां तीनों दीवाने खास के पास स्थित स्वीट टैंक पहुंचे और टैंक में नहाने की तैयारी करने लगे। इस पर वहां मौजूद एसआईएस सुरक्षा गार्ड जयपाल सिंह ने उन्हें नहाने से मना किया मगर पवन टैंक में कूद गया। उसे टैंक में डूबते देख बचाने के लिए साथी विशाल भी कूदा मगर निकाल नहीं पाया। इसके बाद अन्य सुरक्षा गार्डों के साथ मौके पर पहुंचे एसआईएस कमांडर चंद्रवीर सिंह ने तैराकों की मदद से पवन को स्वीट टैंक से बाहर निकाला। तब तक उसकी सासें थम चुकी थी। फिर भी स्थानीय सीएचसी पर ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर युवक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। साथी युवकों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-------
पैर फिसलने से वृद्धा पोखर में गिरी, मौत
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र में कराही के मजरा नगला रमले में रविवार सुबह पोखर में हाथ धोने के दौरान पैर फिसलने से वृद्धा पोखर में गिर पड़ी। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव को बाहर निकाला। नगला रमले निवासी सौमोती (60) पत्नी सोनाराम लोधी गांव में बनी पोखर में हाथ धो रही थीं। तभी उनका पैर फिसल गया और पोखर में जा गिरीं।