फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoemaker Found Dead Inside Locked House Suspected Poisoning Under Investigation

आगरा: बंद मकान में मिला 32 वर्षीय जूता कारीगर का शव, शरीर पर फफोले; जहर खाने की आशंका

Thu, 29 Oct 2026 01:42 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 01:42 PM IST
सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के नगला रेवती में बंद मकान के अंदर 32 वर्षीय जूता कारीगर धर्मेंद्र का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, शव दो से तीन दिन पुराना होने का अनुमान है और शरीर पर फफोले मिलने से जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
 

विज्ञापन
Shoemaker Found Dead Inside Locked House Suspected Poisoning Under Investigation
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के नगला रेवती में बुधवार शाम को एक बंद मकान के अंदर जूता कारीगर का शव मिला। वह घर में अकेला ही था। परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे। पुलिस ने शव करीब दो से तीन दिन पुराना होने का अनुमान लगाया है। है। मृतक के शरीर पर फफोले पड़े हुए थे, जिससे जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंचीं। को भी बुलाया। पुलिस ने बताया कि यह मकान जगनेर रोड से लगभग 80 मीटर अंदर एक गली में स्थित है। मकान करीब 100 वर्ग गज का है, जिसमें दो कमरे और एक टीनशेड बना हुआ है। पड़ोसियों ने बताया कि मकान का दरवाजा पिछले दो दिन से नहीं खुला था। अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान धर्मेंद्र (32) पुत्र वेद प्रकाश के रूप में हुई है। धर्मेंद्र मूल रूप से सुल्तानपुरा, थाना सदर का निवासी था। वह पिछले कई वर्षों से नगला रेवती में ही रह रहा था। पड़ोसियों के अनुसार वह जूता बनाने का काम करता था। उसकी पत्नी और बच्चे कुछ दिन पहले किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed