फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shoe businessman killed in property dispute

प्रापर्टी विवाद में की गई थी जूता व्यवसायी की हत्या

Mon, 01 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Mon, 01 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
shoe businessman killed in property dispute
खंदारी में जूता व्यवसायी मोहम्मद सलीम की हत्या प्रापर्टी के विवाद में की गई थी। परिवारीजनों ने सीतापुर के पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की एक टीम ने सीतापुर जाकर आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन

नसीराबाद कालोनी निवासी मोहम्मद सलीम को शनिवार रात मास्टर प्लान रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी थी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। उनके बेटे रिहान खान ने सीतापुर के सेऊता, थाना रेउसा निवासी गुफरान और नोमान पुत्र इब्राहिम, कदीर पुत्र मजीद, रज्जाक पुत्र महबूब और शफीक पुत्र फकीरे सहित दो व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रिहान ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की सीतापुर में पुश्तैनी जमीन है। एक स्कूल भी है, इस वजह से उसके पिता अक्सर गांव जाते थे। आरोपी जमीन और स्कूल पर कब्जा करने की कोशिश में लगे थे। उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया था। वे मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने 20 दिन पहले जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को सीतापुर भेजा गया है। हालांकि अब तक कोई आरोपी नहीं मिला है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
भाड़े के शूटरों ने मारी गोली?
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाश कई दिन से रेकी कर रहे थे। आशंका है कि मोहम्मद सलीम के फैक्ट्री से निकलते ही बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया होगा। मास्टर प्लान रोड पर मौका देखकर वारदात को अंजाम दे डाला। जिस तरह से हत्या की गई उससे माना जा रहा है कि इसमें भाड़े के शूटर शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
पुलिस ने तोता के ताल के पास दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेेक किए। स्पर्श मल्होत्रा नर्सिंगहोम में लगे कैमरे में बाइक सवार दो बदमाश जाते दिख रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा साफ नहीं आया है।

पहली बार फैक्ट्री से अकेले आए थे
मोहम्मद सलीम अपने घर फैक्ट्री के नौकर के साथ अक्सर जाते थे। मगर, शनिवार को 8:30 बजे उनका छोटा बेटा नौकर के साथ फैक्ट्री से निकल गया। तकरीबन 8:45 बजे मोहम्मद सलीम घर के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed