फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shoe buisnessman died in firing

फायरिंग में जूता कारोबारी की मौत

Tue, 21 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 21 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
shoe buisnessman died in firing
अागरा फायर‌िंग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
शहर की सबसे पॉश कालोनी भरतपुर हाउस के गेट नंबर एक के पास स्थित कोठी (संख्या 3/51 बी-1) में सोमवार दोपहर चलाई गई चार गोलियों ने कोठी मालिक एवं जूता कारोबारी राजकुमार लालवानी उर्फ राजू (48) की जान ले ली।उनके सराफ दोस्त संजीव रस्तोगी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल यह साफ नहीं है कि  किसने किस पर गोली चलाई। मामला करोड़ों के लेनदेन के विवाद का बताया गया है।
विज्ञापन

राजू की सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया में जूते के सोल बनाने की फैक्ट्री (राधास्वामी पॉलीमर) है। किनारी बाजार निवासी और पास ही के प्रहलाद मार्केट में अंबरीश ज्वेलर्स के संचालक संजीव रस्तोगी से उनकी दोस्ती थी। संजीव एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) का काम भी है। संजीव दोपहर 12:35 बजे राजू की कोठी आए। कोठी में सिर्फ राजू व पत्नी निर्मला देवी थीं। चौंकाने वाली बात है कि उन्होंने गेट पर एंट्री अपने नहीं बल्कि एमसीएक्स के बड़े कारोबारी गागा के नाम से कराई। इसके दस मिनट बाद ही एक के बाद एक चार गोलियां चलने की आवाज से कालोनी दहल उठी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजीव मेन गेट के पास तो इससे थोड़ी दूरी पर ड्राइंग रूम के दरवाजे के पास राजू गिरे हुए थे। गोली की आवाज पर आया संजीव का ड्राइवर उन्हें संजय प्लेस स्थित जीजी नर्सिंग होम और निर्मला देवी की चीख पर आए पड़ोसी राजू को देहली गेट के पुष्पांजलि अस्पताल ले गए। दोपहर लगभग 2:30 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। संजीव का आपरेशन हुआ। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस को राजू का लाइसेंसी रिवाल्वर ड्राइंग रूम के सामने खड़ी कार के बोनट पर रखा मिला। कारतूस के चार खोखे मिले। इतने ही कारतूस मैगजीन से गायब थे। माना जा रहा है कि चारों गोलियां इसी से चलाई गईं। संजीव के पास लाइसेंसी पिस्टल है लेकिन उनके ड्राइवर ने बताया कि यह उस समय उनके पास नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि  अभी यह साफ नहीं हो सका है कि गोली किसने चलाई। राजू के घर का सीसीटीवी कैमरा एक महीने से खराब है। कालोनी के गेट पर लगे कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है। फील्ड यूनिट की भी मदद ली गई है। शाम तक किसी भी पक्ष ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed