{"_id":"94f6f0d0316355b10599ceb1f7427db0","slug":"shalendra-purchased-land-on-the-name-of-his-servant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलेंद्र ने नौकरों के नाम खरीदी करोड़ों की जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शैलेंद्र ने नौकरों के नाम खरीदी करोड़ों की जमीन
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 21 Jun 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
एत्मादपुर तहसील
विज्ञापन
में थीम पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव 2012-13 में आया था। एसआईटी से जुड़े
सूत्रों ने बताया कि शैलेंद्र ने उसी दौरान अपने नौकरों के नाम करोडो़ की
जमीन खरीदी। इसके बाद जब अधिगृहण हुआ था इस जमीन का सर्किल रेट का चार गुना
मुआवजा मिला। यह पैसा शैलेंद्र ने शेयर में लगाया।
उसकी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी का भी पता चला है। इसमें उसका शेयर लगभग 21 करोड़ है। पुलिस इसकी भी डिटेल निकलवा रही है। इसके अलावा एत्मादपुर तहसील से अधिगृहण से पहले हुए बैनामों का रिकार्ड मांगा गया है। एसआईटी के पास यह भी जानकारी है कि शैलेंद्र ने अपने नौकरों के अलावा और भी जमीन खरीद रखी है।
नौकरों ने पूछताछ में इसकी जानकारी दी है। अब शैलेंद्र का रिमांड मिलने पर उससे इस बारे में सवाल जवाब किए जाएंगे। एसआईटी की तैयारी उसके खिलाफ चार्जशीट हो जाने के बाद उस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की है। चार्जशीट में उसके नौकर भी शामिल होंगे। इसके बाद जालसाजी से अर्जित की गई उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी।