{"_id":"5f911c778ebc3e9ba81b08c3","slug":"sexual-harassment-with-10-year-old-girl-and-married-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः बर्फ खरीदने गई दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, विवाहिता की अस्मत लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगराः बर्फ खरीदने गई दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, विवाहिता की अस्मत लूटी
Thu, 22 Oct 2020 11:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:16 AM IST
सार
आरोप है कि वहां एक युवक बालिका को बहाने से खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आने पर उसने मां को घटना की जानकारी दी। महिला बेटी को लेकर थाना मलपुरा पहुंची और आरोपी असलम के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-जयपुर हाईवे पर स्थित एक कस्बे की 10 वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना सोमवार की है। वह बर्फ खरीदने दुकान पर गई थी। वहीं से युवक उसे बहाने से बुलाकर खेत में लेकर चला गया था। वहीं एक अन्य गांव में विवाहिता के साथ भी दुष्कर्म की घटना हुई है। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
हाईवे स्थित कस्बे की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति नहीं है। वह गांव-गांव फेरी कर महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचती है। सोमवार को वह फेरी पर गई थी। घर में उसकी 10 वर्षीय बेटी थी। जो बर्फ खरीदने गांव में ही स्थित दुकान पर गई थी। आरोप है कि वहां एक युवक बालिका को बहाने से खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आने पर उसने मां को घटना की जानकारी दी। महिला बेटी को लेकर थाना मलपुरा पहुंची और आरोपी असलम के खिलाफ तहरीर दी।
वहीं क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव का एक युवक घर में आ गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट भी की। पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल कराया। थाना मलपुरा प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया है कि दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामलों की जांच करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी फरार
आगरा के थाना हरी पर्वत क्षेत्र के एक मोहल्ले में 13 साल की किशोरी से एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़ित परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। केस को मिशन शक्ति अभियान में शामिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।
घटना मंगलवार रात की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी युवक महेश है। किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। वह अपनी ताई पास रहती है। रात को वह ताई के पास सो रही थी। तभी महेश नशे की हालत में घर में घुस आया। किशोरी के बगल में सो गया।
इसके बाद अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर घर से भाग निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह घर से फरार हो गया।