फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual harassment victim became pregnant in mathura

छह माह पहले हुई विधवा के साथ 'घिनौनी वारदात', सड़क हादसे में घायल होने पर हुआ खुलासा

Sun, 15 Sep 2019 03:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Sep 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
sexual harassment victim became pregnant in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में एक विधवा से दुष्कर्म का मामला सामने में आया है। छह माह पूर्व हुई घटना का खुलासा तब हुआ, जब सड़क हादसे में घायल विधवा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला है कि घायल महिला गर्भवती है। 
विज्ञापन


यह जानकार परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने जब पीड़िता से पूछा तो उसने आपबीती बताई। पीड़ित के पिता ने थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया है। दुष्कर्म का आरोप पड़ोसी युवक पर है। आरोपी फरार है, फरह पुलिस ने उसकी तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


भरतपुर क्षेत्र की एक युवती का विवाह फरह के नगला में हुआ था। करीब चार साल पहले उसके पति की मौत हो गई। आरोप है कि छह माह पूर्व पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर विधवा से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर विधवा के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म

डर के कारण महिला खामोश रही। करीब 10 दिन पूर्व विधवा सड़क हादसे में घायल हो गई थी। महिला को उपचार के लिए भरतपुर में भर्ती कराया गया और जब चेकअप हुआ तो पता चला कि महिला छह माह की गर्भवती है। इसके बाद विधवा ने पूरा घटनाक्रम अपने पिता को बताया। 

पिता ने शनिवार को बेटी की ससुराल के पड़ोसी के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी अर्जुन उर्फ मिरचुआ को गिरफ्तार किया जाएगा। तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed