फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Woman Husband Give Talaq Crime News

देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने तलाक बोलकर घर से निकाला, एसएसपी ने लगाई न्याय की गुहार

Thu, 17 Sep 2020 12:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 17 Sep 2020 12:49 PM IST
सार

ताजगंज क्षेत्र के मोहल्ले में रहने वाली महिला का आरोप है कि निकाह को दस साल हो चुके हैं। पति पेंटर है। निकाह के बाद से ही उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। उनका एक नौ साल का बेटा है। ससुराली दहेज की मांग करते हैं। पति अप्राकृतिक कृत्य करता है।

विज्ञापन
Sexual Assault With Woman Husband Give Talaq Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना ताजगंज क्षेत्र की महिला का आरोप है कि देवर ने चार दिन पहले दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पति और ससुरालियों से की। मगर, उन्होंने मारपीट की। इसके बाद पति ने तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र दिया। 
विज्ञापन



ताजगंज क्षेत्र के मोहल्ले में रहने वाली महिला का आरोप है कि निकाह को दस साल हो चुके हैं। पति पेंटर है। निकाह के बाद से ही उसका उत्पीड़न किया जाने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा में पकड़ा आरटीओ के फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गैंग, ऑनलाइन टैक्स के नाम पर खोला था बूथ
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका एक नौ साल का बेटा है। ससुराली दहेज की मांग करते हैं। पति अप्राकृतिक कृत्य करता है। 11 सितंबर को महिला अपने कमरे में घरेलू कार्य कर रही थी। तभी देवर कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर चाकू से जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी। मगर, वह उस पर ही आरोप लगाने लगा। इसके बाद
तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।


इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आकर ससुरालियों को समझाया। मगर, कार्रवाई नहीं की। थाना पर भी शिकायत नहीं ली। बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र दिया। मामले में थाना ताजगंज पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed