{"_id":"5fb5f6978ebc3e9be9187586","slug":"sexual-assault-with-mental-sick-minor-girl-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक: मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म
Thu, 19 Nov 2020 10:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र के एक गांव के अधेड़ पर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीड़ित परिवार के मुताबिक किशोरी दिमागी रूप से कमजोर होने के साथ हाथ-पैर से भी लाचार है। मंगलवार को वह घर में अकेली थी। पिता-भाई और अन्य लोग खेत में पानी लगाने गए थे।
आरोप है कि तभी गांव का एक अधेड़ तारा उसके घर आ गया। किशोरी को अकेली देख उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर पिता-भाई और गांववाले दौड़े, तो आरोपी भाग निकला।पीड़िता को लेकर परिजन थाना कागारौल पहुंचे। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में क्षेत्राधिकारी अछनेरा अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।