{"_id":"5f5dfb5ff50f4a6d271f6a89","slug":"sexual-assault-with-four-year-girl-by-relative-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः चार साल की मासूम के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मैनपुरीः चार साल की मासूम के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 13 Sep 2020 04:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 13 Sep 2020 04:29 PM IST
सार
पीड़ित की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी उपेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जनपद के विछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की मासूम के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची के पिता के वहां आ जाने पर आरोपी भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति 11 सितंबर की सुबह खेत पर गया था। तभी गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक उनके घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने घर में पड़े टीनशेड के नीचे चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
करीब 11:30 बजे बच्ची के पिता घर आए, तो आरोपी को बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस बीच आरोपी वहां से मौका पाकर भाग गया। पिता के अनुसार लोकलाज के डर से परिजन शिकायत दर्ज कराने नहीं गए। रविवार की सुबह जब वह आरोपी के घर शिकायत लेकर गए तो आरोपी व परिजनों ने उनके गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

पीड़ित की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी उपेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी अजय कुमार पांडेय का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
एसपी ने की जांच
पिता की शिकायत के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार गांव पहुंचे। वहां घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पीड़िता के परिजनों के बयान दर्ज किए। एसपी ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।