फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Five Year Girl In Mainpuri Crime News

शर्मनाक: मैनपुरी में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault With Five Year Girl In Mainpuri Crime News
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media

मैनपुरी जिले के थाना बेवर क्षेत्र में पांच फरवरी की रात एक युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो आरोपी बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति मजदूरी कर पत्नी व बच्चों का भरण पोषण करता है। उसके साथ गांव खाकेताल निवासी नन्हें बाबू भी मजदूरी का काम कर रहा था। पांच फरवरी की रात नन्हें उसी के घर पर ठहरा था। रात को सभी खाना खाने के बाद सो गए थे, तभी रात करीब 11:30 बजे नन्हें के कमरे से बच्ची की चीखने की आवाज सुनाई दी तो मजदूर जाग गया। 
विज्ञापन


उसने कमरे में जाकर देखा तो उसकी पांच साल की मासूम लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी। वहीं आरोपी नन्हें उसे देखकर वहां से भाग गया। बच्ची को तड़पता देख माता-पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ अमर बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। देर रात ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार को पुलिस ने आरोपी नन्हें को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नन्हें को चाचा कहकर बुलाती है मासूम
आरोपी नन्हें काफी समय से पीड़िता के पिता के साथ मजदूरी करता था। वह आए-दिन पीड़िता के घर पर ही रुकता था। पांच साल की मासूम भी उसे घर का सदस्य मानने लगी थी। वह उसे चाचा कहकर बुलाती थी। उसके साथ बेखौफ होकर खेलती थी। 

परिजन भी आरोपी पर अपनों की तरह ही भरोसा करते थे। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक दिन नन्हें ही उनके विश्वास को तोड़ेगा। मासूम अकसर नन्हें के साथ खेलती थी, इस वजह से घटना वाली रात भी परिजन बेफिक्र थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed