फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual assault with 14 year old girl now panchayat in police station

आगरा: किशोरी से दुष्कर्म, मामला दबाने के लिए हुई थाने में पंचायत

Wed, 14 Oct 2020 10:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Oct 2020 10:10 AM IST
सार

पीड़िता के भाई का कहना है कि आरोपी का परिवार काफी दबंग है। घटना के बाद से थाने के चक्कर लगा रहे हैं। समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी में डेढ़ लाख रुपये देने की बात करने लगे। आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की जा रही है। सुबह नौ बजे तक थाने में समझौते को पंचायत चल रही थी। 

विज्ञापन
sexual assault with 14 year old girl now panchayat in police station
demo pic

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। रात से लेकर सुबह तक थाने में आरोपी पक्ष के लोग पंचायत कर रहे हैं। समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को मंगलवार रात को पड़ोसी 40 वर्षीय व्यक्ति अपने बाड़े में बुलाकर ले गया था। वहां पहले से एक युवक था। युवक बाहर गेट पर खड़ा हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला को जलाकर मारने का मामला: पूर्व सैनिक ने मांगा एक करोड़ मुआवजा
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची। उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। इसके बाद यूपी 112 पर सूचना दी। पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी आरोपी को थाने ले गए। रात 12 बजे किशोरी को परिजन थाने लाए। पुलिस को घटना की जानकारी दी। मगर, किशोरी को मेडिकल के लिए नहीं भेजा। 

पीड़िता के भाई का कहना है कि आरोपी का परिवार काफी दबंग है। घटना के बाद से थाने के चक्कर लगा रहे हैं। समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी में डेढ़ लाख रुपये देने की बात करने लगे। आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की जा रही है। सुबह नौ बजे तक थाने में समझौते को पंचायत चल रही थी। सीओ छत्ता राजीव कुमार का कहना है कि पीड़िता के परिजनों से तहरीर ली जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed