फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   serial killer arrested after 11 years

11 साल बाद लुधियाना में पकड़ा सीरियल किलर

Fri, 05 Jun 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
serial killer arrested after 11 years
पूछताछ में उसने दो डबल मर्डर सहित आठ लोगों की हत्याएं करने की बात
विज्ञापन
कुबूली तो पुलिस अधिकारी सन्न रह गए। ये सीरियल किलर 10 साल से अपनी पहचान छिपाकर हरियाणा और पंजाब में ठिकाने बदलकर रह रहा था। एक दफा नशे की तस्करी में भी जेल जा चुका है। पांच दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
आरोपी की पहचान जगरांव के मोहल्ला अगवाड़ गुज्जरां निवासी बलदेव सिंह उर्फ हरभजन सिंह के रूप में हुई है। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस नवीन सिंगला ने बताया कि आरोपी बलदेव सिंह साइको है। अप्रैल 2004 में सिकंदरा में मकान मालिक दंपति की हत्या कर फरार हो गया। उसने बस स्टैंड के पास से टैक्सी किराए पर ली। शहर से बाहर निकलते ही ड्राइवर की हत्या कर दी। बाद में कार लेकर फरार हो गया। टैक्सी का एक्सीडेंट होने के बाद बलदेव सिंह ने साथियों के साथ मिलकर दूसरी टैक्सी की। कुछ दूरी पर इसके ड्राइवर की भी हत्या कर दी। इसके बाद बलदेव उत्तर प्रदेश छोड़कर अमृतसर में रहने लगा। यहां पेंट की दुकान करने वाले व्यक्ति की हत्या की। लुधियाना में बुजुर्ग मकान मालकिन हत्या कर जेवरात लूटे। बलजिंदर के साथ मिलकर अपनी महिला रिश्तेदार और उसके 17 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। साइकिल रिपेयर की दुकान पर काम करने लगा। कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ने आठ हत्याएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed