फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   security gaurd of centeral minister threatened the student

केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने छात्र को धमकाया

Wed, 07 Oct 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 07 Oct 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
security gaurd of centeral minister threatened the student
खंदारी कैंपस में मंगलवार को कंप्यूटर साइंस के सीनियर और जूनियर छात्रों में भिड़ंत हो गई। एक छात्र ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े सीनियर छात्र से अभद्रता कर दी। आरोप है कि इसके बाद सीनियर छात्र ने परिसर में स्थित केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया के आवास पर तैनात केंद्रीय बल के जवान को बुला लिया। जवान ने अभद्रता करने वाले छात्र को धमकाया और माफी मंगवाई। इसकी जानकारी होने पर राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस (एनएसयूआई) के पदाधिकारियों ने रोष जताया।
विज्ञापन

खंदारी कैंपस मेें दोपहर करीब 12.30 बजे कंप्यूटर साइंस के तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों कक्षाओं के छात्र झगड़ा करने लगे। इसी बीच तृतीय सेमेस्टर के छात्र ने एबीवीपी के सीनियर छात्र के साथ अभद्रता कर दी। इस पर सीनियर छात्र ने केंद्रीय मंत्री के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी को बुला लिया। सुरक्षाकर्मी ने अभद्रता करने वाले छात्र को अपने कार्यालय में ले जाकर धमकाया। माफी मांगने पर उसे छोड़ा गया। इसकी भनक जब एनएसयूआई के पदाधिकारियों को लगी तो उन्होंने खंदारी परिसर में हंगामा किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह ने आरोप लगाया कि मंत्री के सुरक्षा गार्ड ने छात्र के साथ बदसलूकी की है। इसकी शिकायत कुलपति से करेंगे। छात्रों के मामलों में हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है। मंत्री के प्रवक्ता शरद चौहान ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई के नेता बेवजह अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed