{"_id":"5c4aca85bdec224b7a554177","slug":"school-girl-tried-to-suicide-after-molested-by-young-man-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बेखौफ शोहदे, छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा में बेखौफ शोहदे, छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने की जान देने की कोशिश
Fri, 25 Jan 2019 02:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेंमो
आगरा में छेड़छाड़ की घटनाएं थम नहीं रही हैं। गुरुवार को अछनेरा क्षेत्र के एक गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। शोर सुनकर मौके पर पहुंची उसकी मां के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना से आहत छात्रा ने केमिकल पी लिया।
विज्ञापन
नाजुक हालत में उसे एसएन हॉस्पिटल ले जाया गया। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहरीर छात्रा के भाई ने दी। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना के बाद से छात्रा और उसका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अछनेरा थाना शेर सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार किया गया है। इसके बाद परिजन उसे ले गए।
विज्ञापन
Trending Videos
खंदौली से महिला से छेड़छाड़
उधर, खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को घर पर काम कर रही एक अकेली महिला को देख गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि जब महिला ने आरोपियों का विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की।
महिला की चीख पुकार पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग गए। पीड़िता ने आरोपी युवकों के खिलाफ थाना खंदौली में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।
महिला की चीख पुकार पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग गए। पीड़िता ने आरोपी युवकों के खिलाफ थाना खंदौली में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।