फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scheduled cast girl beaten by man in mainpuri market after eve teasing

कालेज जा रही दलित छात्रा के साथ की गंदी बात, दुपट्टे से दबाया गला

Tue, 25 Jul 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला घिरोर (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला घिरोर (मैनपुरी) Updated Tue, 25 Jul 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
scheduled cast girl beaten by man in mainpuri market after eve teasing
eve teasing
मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएड की दलित छात्रा को गैर संप्रदाय के युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर सड़क पर गिराकर बुरी तरह से पीटा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दुपट्टे से गला दबाने की कोशिश भी की गई। अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। चेतावनी के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया गया है कि एक गांव निवासी युवती बीएड की छात्रा है। वह प्रतिदिन कस्बा स्थित कालेज पढ़ने के लिए जाती है। रास्ते में आए दिन मोहल्ला कुरैशियान निवासी आरोपी अय्यूब अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करता था। छात्रा ने जब युवक के पिता से शिकायत की मगर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब एक बजे जब छात्रा कालेज जा रही थी तो युवक ने फिर से हरकत करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सरे बाजार सड़क पर गिराकर मारपीट करने लगा। चीख पुकार की आवाज सुनकर एक महिला ने बीच बचाव किया। इस बीच आरोपी ने छात्रा के दुपट्टे से उसका गला घोंटने की कोशिश भी की। 

छात्रा के साथ हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया। वहीं पीड़िता ने थाने में आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 


थानाध्यक्ष का कहना है कि संभावित स्थानों पर आरोपी की तलाश में दबिश दी गई है। मगर वह हत्थे नहीं चढ़ सका जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। घटना की जानकारी होने के बाद पहुंचे भाजपा के जिलामंत्री अरुण चौहान ने आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed