{"_id":"5fc529ed651ac57070441099","slug":"sc-gird-misdeed-and-murder-case-mathura-police-wait-for-forensic-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्याः फोरेंसिक लैब भेजे अंतःवस्त्र, परिजनों ने पुलिस के गुडवर्क पर खड़े किए सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्याः फोरेंसिक लैब भेजे अंतःवस्त्र, परिजनों ने पुलिस के गुडवर्क पर खड़े किए सवाल
Tue, 01 Dec 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:12 AM IST
सार
- असंतुष्ट परिजनों ने रविवार को किया था एसपी सिटी कार्यालय पर हंगामा
- परिजनों को समझाने में जुटी रही पुलिस
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में अनुसूचित जाति की आठ साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण का खुलासा करने वाली पुलिस एक बार फिर बारीकी से जांच में जुट गई है। आरोपी के अंत:वस्त्र और रूमाल के अलावा कई बरामद वस्तुओं को फोरेंसिक जांच के लिए गाजियाबाद लैब भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
गांव की महिला के साथ लकड़ी बीनने गई आठ साल की अनुसूचित जाति की बालिका गायब हो गई थी। दूसरे दिन सुनरख मल्टीलेवल पार्किंग के पास वन विभाग के जंगलों में बालिका का खून से लथपथ शव मिला था। हालांकि वृंदावन पुलिस ने महेश पुत्र किशनी निवासी तरौली समौली को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
ये भी पढ़ें- यूपी: वृंदावन में दुष्कर्म के बाद अनुसूचित जाति की बच्ची की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
इस खुलासे से असंतुष्ट दिखे परिजनों ने रविवार को एसपी सिटी कार्यालय का घेराव करते हुए हंगामा काटा था। इससे पुलिस अब बैकफुट पर आ गई है। गाजियाबाद फोरेंसिक लैब भेजी गई जांच का इंतजार कर रही पुलिस रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी। कोतवाल अनुज कुमार ने बताया कि गाजियाबाद से एक सप्ताह में रिपोर्ट आएगी तो कार्रवाई आगे बढ़ाएंगे।

परिजनों को समझाने में जुटी रही पुलिस
बालिका के परिवार को समझाने में पुलिस पीछे नहीं दिख रही है। पुलिस सोमवार को भी बालिका के परिजनों से मिली। यह तक कहा गया कि किसी के बहकावे में न आएं। सबकुछ उनके पक्ष में ही होगा। पुलिस हर संभव मदद करेगी।
पुलिस के गुडवर्क पर खड़े हुए सवाल
जिस प्रकार वारदातों में इजाफा हुआ है, लेकिन पुलिस ने अपनी सजगता से इन वारदातों के खुलासे में देरी नहीं की। लगातार गुडवर्क कर रही पुलिस पर पहली बार बालिका प्रकरण के खुलासे पर सवाल खड़े हुए हैं। जिस प्रकार पुलिस ने जल्दबाजी की, उससे यह साफ हो गया कि पुलिस संतुष्ट करना भूल गई।
- बालिका प्रकरण में आरोपी को जेल भेज दिया गया है। परिजनों की मांग के अनुसार पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। फोरेंसिक लैब भेजी गई वस्तुओं की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी। - उदयशंकर सिंह, एसपी सिटी।