फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saraf se loot

सराफ से लूट मेें एक ही गैंग

Sat, 11 Jul 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 11 Jul 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
saraf se loot
आवास विकास कालोनी के सेक्टर पांच में प्रांशु ज्वैलर्स के मालिक अशोक कुमार सोनी और उनके बेटे संदीप से 28 लाख के जेवरात की लूट में चार नहीं, बल्कि छह बदमाश शामिल थे। आशंका है कि रिंकू बंसल से 1.62 करोड़ के जेवरात लूटने वाले गैंग ने ही यह वारदात की हो, पुलिस की जांच इस दिशा में बढ़ रही है। क्योंकि बदमाशों के वारदात का अंदाज एक जैसा ही है।
विज्ञापन

विजय नगर कालोनी में दो बाइक पर सवार हथियारबंद पांच बदमाशों ने सराफ रिंकू बंसल को लूटा था। प्रांशु ज्वैलर्स के मालिक पिता पुत्र से लूट में इन्हीं बदमाशों का हाथ हो सकता है। अब पुलिस बदमाश के फुटेेज दिखाकर रिंकू बंसल से पहचान कराई जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बदमाश आधा घंटे से कालोनी के मोड़ पर पिता-पुत्र के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। अशोक के मुताबिक, पहले दो बाइक पर चार बदमाश आए। पिता-पुत्र को पीटने लगे। इसी बीच एक बाइक पर दो और बदमाश आए। उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। कालोनी में कोई बाहर नहीं आए इसलिए फायरिंग भी करने लगे। तब पिता-पुत्र कार में जेवरात से भरा बैग छोड़कर जान बचाकर पैदल भाग निकले। चार बदमाश सेक्टर सात, जबकि दो बदमाश सेक्टर पांच में सिकंदरा-बोदला रोड की ओर गए। शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस दुकान पर पहुंची। पिता-पुत्र से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में लिया। एक बदमाश का चेहरा साफ नजर आ रहा है। वह अपने हाथ में पिस्टल लिए हैं। उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई है। वही पूरे गैंग को निर्देशित करता नजर आ रहा है। वहीं घटनास्थल पर एक बाइक की दो चाभियां मिली हैं। आशंका है कि मारपीट करते वक्त किसी बदमाश की जेब से गिर होगी। एक चाभी बाइक की तो दूसरी व्हील लॉक की है।
विज्ञापन

डकैती की वारदात लूट में की दर्ज
सीसीटीवी में तीन बाइक पर छह बदमाशों की पुष्टि हो गई, लेकिन इस मामले में पुलिस ने लूट का ही मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमे मेें सोने और चांदी के जेवरात के वजन का जिक्र भी नहीं किया है। अशोक का कहना है कि उन्होंने तहरीर में लिखा था कि एक किलोग्राम सोना और 10 किलोग्राम चांदी के जेवरात की लूट की गई है। जेवर में कई हार, चेन, अंगूठी आदि सामान शामिल हैं। इसकी लिस्ट पुलिस को बाद में देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागते नहीं तो मार देते गोली
कार की चाभी मांगने पर अशोक बदमाशों से भिड़ गए थे। इसलिए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने विरोध किया तो बदमाश उनको निशाना बनाकर फायरिंग करने लगे। इस पर बेटे संदीप के साथ वह कालोनी के मोड़ की तरफ भागकर शोर मचाने लगे। तब भी बदमाशों ने पीछे से फायरिंग की।

सब कुछ लूट लिया, कहां से चुकाएंगे
अशोक ने बताया कि सराफ बाजार के एक कारीगर से जेवर बनवाते हैं। तकरीबन 20 लाख के जेवर ग्राहकों के हैं। अब वह कहां से लाएंगे। तकरीबन तीन लाख के जेवर लोग उनके पास रख गए थे। 15 दिन का माल रखा हुआ था। सब कुछ लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed