फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saraf 1.62 million gold looted by two brothers

दो सराफ भाइयों से लूटा 1.62 करोड़ का सोना

Mon, 22 Jun 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jun 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Saraf 1.62 million gold looted by two brothers
 विजय नगर कॉलोनी में रविवार रात करीब 9.45 बजे पिस्टलों से लैस पांच नकाबपोश बदमाशों ने बेहद दुस्साहसिक तरीके से दो सराफा कारोबारी भाईयों से छह किलो सोने (लगभग 1.62 करोड़ ) के जेवरात से भरे दो बैग लूटकर जबरदस्त सनसनी फैला दी। भागते समय बदमाश उनका एक्टिवा स्कूटर भी लूट ले गए। पुलिस ने देर रात तक लुटेरों की तलाश की लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल पाया। उधर, मौके पर पहुंचे कारोबारियों ने वारदात पर गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

वारदात बल्केश्वर की सीताराम कालोनी निवासी रिंकू बंसल और उनके भाई रोबिन के साथ हुई। उनकी चौबेजी का फाटक में बंसल पायल के नाम से दुकान है।  दुकान बंद करके दोनों एक्टिवा से  घर लौट रहे थे। जैसे ही  विजय नगर कालोनी के नजदीक खंडेलवाल कालोनी के गेट पर पहुंचे, तभी दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रोकने की कोशिश करने लगे। रिंकू ने बचने के लिए एक्टिवा की स्पीड बढ़ा दी और रिंग रोड आवासीय समिति की ओर चल दिया। लेकिन बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी और गोली चलाने की धमकी देकर उसे रुकवा लिया।
विज्ञापन

 रिंकू ने बताया कि रोबिन ने दो बैग एक्टिवा की सीट पर रख रखे थे और एक पिट्ठू बैग उसकी पीठ पर था।  बदमाशों ने एक्टिवा पर रखे दोनोें बैग लूट लिए।  इसके बाद रॉबिन के गले से सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाने पर  गोली से उड़ाने की धमकी दी। एक बदमाश ने रिंकू को धक्का देकर एक्टिवा कब्जे में ले लिया।  इसके बाद बदमाश मोतिया की बगीची की तरफ भाग निकले।  उनके  दूर चले जाने पर उन्होंने शोर मचाया तो कुछ राहगीर भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी और खुद विजय नगर पुलिस चौकी पहुंचे।
 सूचना पर एसपी सिटी, सीओ हरीपर्वत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रिंकू ने बताया कि दोनों बैगों में करीब चार किलो  सोने के जेवरात थे। ऐसे लग रहा है कि बदमाश उनका पीछा दुकान से ही कर रहे थे। उधर, देर रात पुलिस आसपास के इलाके की नाकाबंदी करके चेकिंग कर रही थी। उधर, घटना की जानकारी होने पर सराफा कारोबारी और व्यापारी नेता विजय नगर पहुंच गए। घटना को लेकर उनमें आक्रोश व्याप्त था।

-- चार करोड़ की लूट सूचना दी
पुलिस को कंट्रोल रूम पर दी गई सूचना में लूट एक करोड़ 62 लाख की नहीं, बल्कि चार करोड़ की बताई गई थी। इसके बाद जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो व्यापारियों ने बताया कि वे छह किलो सोना बता रहे थे लेकिन हड़बड़ाहट में चार करोड़ बोल गए।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed