फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sapna suicide in agra district jail

बंदी रक्षकों की नींद ने दिया सपना को सुसाइड का मौका

Fri, 05 Feb 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Fri, 05 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
sapna suicide in agra district jail
सपना अपनी बैरक से निकली और स्विच रूम तक पहुंच गई। उसे रोकने के लिए कोई बंदी रक्षक नहीं था। उसने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया, तब भी उसे देखने वाला कोई नहीं था। वह इस पर लटककर मर गई, तब भी जेल प्रशासन को पता नहीं चला। मालूम चलता भी कैसे ? जब वहां कोई बंदी रक्षक अपनी ड्यूटी पर मौजूद ही नहीं था। जेल सूत्रों की मानें तो उस समय बंदी रक्षक सो रहे थे।
विज्ञापन

उधर, सपना के ससुरालीजनों को इस पर यकीन ही नहीं है कि  उसने सुसाइड कर लिया? सुबह छह बजे हुई घटना की सूचना उन्हें दोपहर दो बजे दी गई। उसके ससुर फूल सिंह बोले, उसका दिल तो पत्थर का था, वह आत्महत्या कैसे कर सकती है?
विज्ञापन

सास गुड्डी देवी का कहना था, जिसने इतनी बेरहमी से दस साल के बच्चे को मारा, वह अपनी जान ऐसे नहीं दे सकती। घटना की जांच होनी चाहिए। उसके पति रवि ने सिर्फ इतना कहा, मुझे इस घटना पर कुछ नहीं कहना है। लेकिन इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने आने से इंकार किया
सपना का मायका इटावा के नेवरपुर इकदिल गांव में है। उसके पति रवि ने बताया कि उसकी जेल में मृत्यु हो जाने की सूचना उसके पिता सुन्दर सिंह को दी गई। उन्होंने यह कहकर आने से इंकार कर दिया कि उनके लिए तो वह सोमवार को ही मर गई थी, जब उसने देवर के खून से हाथ रंगे थे।
दाह संस्कार तो करना ही पड़ेगा
सपना की मौत के बाद भी ससुराल पक्ष का उस पर गुस्सा कम नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे इन लोगों का कहना था कि उनके घर का नाश हो गया। रवि के मामा हरि सिंह ने कहा कि उसके मायके वाले नहीं आ रहे हैं। अब दाह संस्कार उन्हें ही करना होगा। रिश्ते के मामा पोहप सिंह का भी यही कहना था।

घटना में प्रधान बंदी रक्षक की लापरवाही सामने आई है। जांच कर ली गई है। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। - संतलाल यादव ( वरिष्ठ, जेल अधीक्षक, जिला कारागार  )
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed