फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi party supporter post comment on after team india lost final in champions trophy

चैंपियंस ट्राफी में टीम इंडिया की हार पर सपा समर्थक की आपत्तिजनक टिप्पणी

Tue, 20 Jun 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद) Updated Tue, 20 Jun 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party supporter post comment on after team india lost final in champions trophy
social media - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की हार पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने थाना प्रभारी से शिकायत कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भारतीय टीम की हार पर मोहल्ला बेलमपुरी निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। युवक सपा का समर्थक है। उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर सपा के एक वरिष्ठ नेता के साथ तस्वीर है। इस युवक के मैसेज पर एक अन्य युवक ने भी कमेंट बाक्स में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी। 
विज्ञापन


मैसेज वायरल हुआ तो लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने थाने जाकर विरोध प्रकट किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने पुलिस से कहा है कि उसने सोशल मीडिया पर किसी धर्म विशेष के बारे में कोई टिप्पणी नहीं है, फिर भी उसने माफी मांग ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने कहा कि लोगों ने शिकायत की थी कि दो युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। एक युवक हिरासत में लिया गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed