{"_id":"570572464f1c1bc767c816c5","slug":"sadme-semaut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की कम उपज देख किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेहूं की कम उपज देख किसान की सदमे से मौत

Updated Thu, 07 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
गेहूं की कम उपज देख किसान की सदमे से मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान कम उपज निकली देख एक किसान की सदमे से मौत हो गई। मलपुरा के गांव नगला बीच में हुई घटना की सूचना पर थाना मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव नगला बीच निवासी हाकिम सिंह (55) पुत्र बाबूलाल ने अपने तीन बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा था। मंगलवार को उन्होंने फसल की थ्रेसिंग कराई। इस दौरान कम उपज निकली देखकर उन्हें सदमा लग गया। शाम सात बजे के लगभग तबियत खराब होने के बाद परिवारीजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने इसकी सूचना थाना मलपुरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, हाकिम सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां है। वह अभी तक किसी की भी शादी नहीं करा पाए थे।