फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ruskus due to man die in police station

हिरासत में युवक की मौत पर भारी बवाल

Thu, 22 Oct 2015 03:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Thu, 22 Oct 2015 03:02 AM IST
विज्ञापन
ruskus due to man die in police station
एत्मादपुर में बुधवार देर शाम पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़े गए गांव भागूपुर निवासी विजयपाल नाम के युवक की देर रात हवालात में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। वह थाना की हवालात  में काफी देर तक तड़पता रहा लेकिन पुलिस उसे अस्पताल ले जाने के बजाय धमकाती रही। इससे पहले पूछताछ के दौरान उसे पीटा भी गया था। इससे भड़के गांव वालों ने रात तीन बजे थाना पर बवाल काट दिया। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि उसके पानी मांगने पर उसे बुरी तरह से पीटा गया। इसके थोड़ी देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस मामले को छुपाने के लिए उसका शव लेकर इधर उधर भागती रही। शव को अस्पताल ले जाकर घटना को उपचार के दौरान मौत हो जाना दर्शाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन


उधर उसकी मौत का पता चलते ही सैकड़ों ग्रामीण रात पौने तीन बजे थाना पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने थाना फूंकने की धमकी भी दी। पथराव के लिए पत्थर भी इकट्ठा कर लिए। थोड़ी ही देर में थाना पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। इससे पहले एक पुलिस अधिकारी से मारपीट की कोशिश की गई। वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता चलने पर आस पास के थानों का फोर्स बुलाया गया।  गांव वालों को कोई सही जानकारी देने के लिए तैयार नहीं था। उनसे सिर्फ इतना कहा गया कि विजयपाल को तबीयत बिगड़ने पर एस एन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।  इससे पूर्व पुलिस ने देर शाम बताया था कि वह मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है।


 उसके पांच साथी भाग निकले हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उससे पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसकी पिटाई की। इससे ही उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।   उधर, उसकी मौत होते ही थाना से पूरा स्टाफ भाग खड़ा हुआ। हंगामे के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। रात तीन बजे शव को एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।   



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed