{"_id":"4698b4519e2c3dbb60b8f8466b2366e4","slug":"ruskas-in-shamsabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शमसाबाद में सांप्रदायिक बवाल, पेट्रोल बम भी चले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शमसाबाद में सांप्रदायिक बवाल, पेट्रोल बम भी चले
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Fri, 04 Sep 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दो दिन पहले पोस्ट किए गए एक आपत्तिजनक कमेंट ने गुरुवार को शमसाबाद में सांप्रदायिक बवाल करा दिया। पहले कमेंट करने वाले युवक की पहचान कर कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया। फिर इस हमले के खिलाफ हिंदु संगठनों ने बाजार बंद करा दिए। कस्बा में सांप्रदायिक तनाव फैल गया।े मोहल्ला टोला में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ, गोलियां चलीं और पेट्रोल बम फेंके गए। दो दुकानों में लूटपाट की गई। पथराव और फायरिंग में दो पुलिसकर्मी समेत 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने रबर बुलेट और टीयर गैस चलाकर उपद्रव पर काबू पाया। दंगा नियंत्रण स्कीम लागू कर कस्बा को पुलिस छावनी बना दिया गया है। पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज कर चार लोग गिरफ्तार कर लिए हैं। घायल एसएन मेडिकल में भर्ती कराए गए हैं।
फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप में खिड़की हरसहाय के आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। उसकी नमक की मण्डी में सराफा की दुकान है। आरोप है कि उसने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक ग्रुप बना रखा था, जिस पर भड़काऊ कमेंट किए जा रहे थे। उसकी पहचान कर कुछ लोगों ने उसे सुबह नौ बजे पकड़कर स्वास्थ्य केंद्र के पास उसका गला घोटने की कोशिश की। आस पास के लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद हिंदु संगठनों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार बंद करा दिया और हालात बिगड़ते चले गए।
दोपहर साढ़े तीन बजे तनातनी के बीच मोहल्ला टोला के लोगों ने सड़क पर उतर पथराव और फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थर चलने लगे। एक घंटे तक दोनों ओर से पुलिस के सामने ही गोलियां चलीं और पथराव हुआ। बाद में डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने फोर्स के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की। उधर, पथराव में चंदा, भूरा, इमरान, यूसुफ, सइयो, शहजाद, अशरफ, वसीम, काले, भूरा पुत्र रिजवान, मुतीम घायल हुए हैं। सलमान, मुबीन, काले, रिजवान और इमरान को गोली लगी है।