फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RTI worker's family locked in house by neighbour

यूपीः आरटीआई कार्यकर्ता के परिवार को भाई ने ही घर में किया कैद, 11 घंटे बाद पुलिस ने कराया मुक्त

Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
RTI worker's family locked in house by neighbour
मकान में कैद आरटीआई कार्यकर्ता का परिवार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में आरटीआई कार्यकर्ता नरेश पारस के परिवार को गुरुवार रात को घर में ही कैद कर दिया गया। इसका आरोप पड़ोस में रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता के भाई पर ही है। शुक्रवार सुबह 11 घंटे बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर परिवार को मुक्त कराया।
विज्ञापन


नगला अजीता निवासी आरटीआई कार्यकर्ता नरेश पारस बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था से भी जुड़े हैं। गुरुवार को वो लखनऊ गए थे। उनका आरोप है कि रात आठ बजे पड़ोस में रहने वाला भाई सुरेश आया। वो पत्नी गुड़िया पारस और बच्चों के साथ गालीगलौज करने लगा। 
विज्ञापन


इस पर पत्नी ने घर के दरवाजे बंद कर लिए। वो छत पर परिवार के साथ सोने चली गईं। सुरेश घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी पर ताला डाल गया। सुबह छह बजे परिजन जागे तब ताला लगा होने की जानकारी हुई। पत्नी और बच्चों के शोर मचाने पर लोग जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट पर हरकत में आई पुलिस

मगर, कोई ताला नहीं खोल सका। नरेश पारस को पता चला तो उन्होंने यूपी पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर मदद के लिए ट्वीट किया। इस पर पुलिस पहुंच गई। एक घंटे बाद पुलिस के कहने पर सुरेश की पत्नी ने गेट खोला। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। नरेश पारस का कहना है कि वो पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

मीटर से बिजली का तार जोड़ने का है विवाद

सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि दोनों भाइयों में बिजली मीटर का विवाद चल रहा है। बिजली मीटर नरेश पारस के घर के बाहर लगा है। सुरेश की पत्नी बिजली का तार मीटर में लगाना चाहती थी लेकिन नरेश पारस की पत्नी मीटर उखाड़कर अपने घर के अंदर ले गईं। इस पर सुरेश की पत्नी बाहर से ताला लगाकर चली गईं। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed