फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbery in trader

दवा व्यवसायी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट

Sat, 13 Aug 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
 robbery in trader
पुष्पांजलि सन सिटी कालोनी में सात बदमाशों ने डाला डाका - फोटो : अमर उजाला
शाहगंज की पुष्पांजलि सन सिटी में शुक्रवार अपराह्न दवा व्यवसायी के घर डाका डाला गया। सेलो टेप से हाथ-पैर व मुंह बांधकर व्यवसायी की पत्नी को बाथरूम में बंद कर दिया और लाखों के जेवरात, नकदी लूट ले गए। एसपी सिटी सुशील घुले ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन

31-ए, सन सिटी कालोनी निवासी रवि यादव की राम नगर पुलिया पर दवाइयों की दुकान है। शुक्रवार सुबह सात बजे बड़ा बेटा आकाश कोचिंग चला गया। रवि साढ़े सात बजे छोटे बेटे विकास और बेटी भावना को स्कूल छोड़कर दुकान पर चले गए। उनकी पत्नी सविता यादव घर पर अकेली थी। अपराह्न 1:30 बजे सात बदमाश बालकनी से अंदर घुस आए और बोले, उन्हें यादवजी ने सबमर्सिबल पंप ठीक करने भेजा है। सबमर्सिबल पंप ठीक होने और बाहर निकलने की कहने पर उन्होंने सविता को पकड़ लिया। दो ने पिस्टल तो एक ने चाकू निकाल लिया। विरोध करने पर सविता का सिर दीवार में दे मारा और उसे बाथरूम में बंद कर 22 हजार कैश, सात तोले सोने के जेवरात और 250 ग्राम चांदी के जेवरात लूट ले गए। सविता किसी तरह बाथरूम से बाहर आई और पड़ोसी महिला को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना शाहगंज की फोर्स पहुंच गई। 
विज्ञापन


तीन गेट से आए तो चार दीवार फांदकर
कालोनी के मैन गेट पर चौकीदार चोब सिंह रहता है। गुरुवार को ही सोसायटी ने विशाल सिक्योरिटी सर्विस से चौकीदार बुलाया था। तीन बदमाश मैन गेट से ही आए। उन्होंने चौकीदार को बताया कि उन्हें प्लाट देखना है। एक बदमाश ने रवि के यहां जाने की बात कहते हुए गोविंद प्रसाद के नाम से एंट्री की। वहीं दीवार चार बदमाश कालोनी दीवार फांदकर अंदर आए। इनमें से एक बदमाश की उम्र तकरीबन 50 साल थी। वह सफेद शर्ट और लाल पेंट पहने थे। सभी ने अपने चेहरे भी खोल रखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीता के जाते ही कालोनी में घुसे बदमाश
लोगों ने बताया कि गुरुवार को कालोनी निवासी एक छात्रा के साथ लूट की वारदात हुई थी। जानकारी पर सुबह चीता मोबाइल आ गई थी। वारदात से एक घंटा पहले तक सिपाही कालोनी के बाहर ही थे। उनके जाते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। 

16 दिन में चौथी वारदात 
27 जुलाई को कालोनी के विनोद कुमार सक्सेना से बाइक सवार बदमाशों ने अंगूठी लूट ली थी। कुछ दिन पहले शिक्षिका संगीता रानी से पर्स लूटने का प्रयास किया था। गुरुवार को ट्यूशन से लौट रही नीलम से बाइकर्स गैंग ने कुंडल लूटे थे। वारदातों से कालोनी के लोग दहशत में हैं। उन्होंने सुरक्षा की मांग की। साथ ही कालोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार चल रहा है। कालोनी में तकरीबन 40 मकानों में ही लोग रहते हैं। 


बदमाशों के निशाने पर आधी आबादी
घर में अकेली महिलाएं बदमाशों के निशाने पर हैं। शाहगंज में ऋषि मार्ग पर कुछ महीने पहले तीन बदमाशों ने दो महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की थी। आवास विकास कालोनी के सेक्टर 16 में पिछले दिनों महिला को बंधक बनाकर लूट हुई थी। इसके बाद मंगलवार को न्यू आगरा की समीर रेजीडेंसी में बदमाशों ने लूट की। तब भी महिला को बंधक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed