फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbery in Lawyers colony

लॉयर्स कालोनी में यूनिवर्सिटी लिपिक के घर डाका

Mon, 28 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 28 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
robbery in Lawyers colony
शहर के पास इलाके लॉयर्स कालोनी में तिकोनिया पार्क के पास रहने वाले यूनिवर्सिटी के लिपिक दिलावर सिंह के घर रविवार रात 8:30 बजे डाका पड़ गया। बिजली मीटर ठीक करने के बहाने से घर में घुसे छह सशस्त्र बदमाश सोने की तीन चेन, दो अंगूठी, चांदी की एक पायजेब, 17 हजार कैश के अलावा लाइसेंसी असलाह के 45 कारतूस लूट ले गए। वारदात से कालोनी में जबरदस्त दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

दिलावर सिंह, उनकी पत्नी बबली देवी, बेटा ललित और चार साल का नाती विराट उस समय टीवी देख रहे थे। तभी गेट पर खटखट की आवाज सुनकर जैसे ही बबली देवी पहुंची, बदमाशों ने कहा कि मीटर चेक करने आए हैं, इसमें खराबी है। बबली उनसे कह रहीं थी कि मीटर बाहर लगा है, लेकिन इसी बीच वे अंदर आ गए। सभी बदमाशों ने तमंचे ले रखे थे।
विज्ञापन

बबली देवी ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले विराट के सिर पर तमंचा रखा। इसके बाद एक एक बदमाश ने सभी के सिर पर तमंचे लगा दिए। विराट को छोड़कर तीनों के हाथ कपड़े से बांध दिए। करीब आधा घंटा तक पूरा घर खंगाला। लाइसेंसी रिवाल्वर और दोनाली बंदूक वहीं छोड़ दी लेकिन इनके कारतूस लूट लिए। मोबाइल फोन की बैटरी निकाल ले गए। अलमारी में साबुन रखे थे, इन्हें तकिए के कवर में भरकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के ऊपरी हिस्से में किराएदार रहते हैं। इनमें से एक युवक रामेंद्र त्रिपाठी इलाहबाद के झूसी का है। वह इंडिया बुल्स फाइनेंस कंपनी में है। दूसरा अमित लखनऊ कैंट का है। वह सुपर एग्रो बीज कंपनी में है। बदमाश नौ बजे गए। किराएदारों को घटना का पता तब चला जब बदमाशों के जाने के बाद दिवाकर सिंह ने उनसे पुलिस को फोन करने के लिए कहा।
डा. बीआर अंबेडकर यूनिवसिर्टी में गोपनीय विभाग में लिपिक दिवाकर सिंह यहां 30 सालों से रहते हैं। मूल रूप से आंवलखेड़ा के पास चिरौली छावली के हैं। उनका नाती विराट उनके पास दो साल से रहता है। मथुरा में सौंफ रोड निवासी उनके दामाद सुशील बिजनेस करते हैं और बेटी श्ेवता टीचर हैं।
हम मेरठ के बदमाश हैं, दस लाख लेकर जाएंगे
बदमाशों के पास यह सूचना थी कि लिपिक दिलावर सिंह के घर में दस लाख कैश रखा है। इसलिए उन्होंने बार बार यही कहा कि दस लाख कहां रखा है? दिलावर सिंह की पत्नी बबली देवी ने कहा कि दस क्या एक लाख भी नहीं है। इस पर बदमाश भड़क गए और गालियां देने लगे। बबली की कनपटी पर तमंचा लगाकर एक बदमाश बोला, तुझे पता है, हम मेरठ के बदमाश है ं, दस लाख लेकर ही जाएंगे।
बबली देवी ने बताया कि पांच बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल थी। एक बदमाश 40-45 साल का था। सभी के चेहरे खुले थे। सभी के पास तमंचे थे। एक ने तमंचा जेब में रखकर चाकू निकाल लिया था। आते ही बदमाशों ने अंदर से घर के सारे गेट बंद कर दिए थे। एक बदमाश ने खुद को बुलंदशहर का बताया।
बोली भी वहीं की बोल रह था। बार बार दस लाख मांग रहा था। अलमारी खोल रहे बदमाश ने साबुन देखे तो पहले जेब में रखे। वहां 15-20 साबुन थे। इन्हें रखने के लिए तकिए का कवर निकाल लिए। इसके बाद कपड़े धोने के साबुन भी रख लिए।

कॉलोनी में कैमरे नहीं
आगरा। सूचना पर पहुंचे सीओ छत्ता बीएस त्यागी और न्यू आगरा थाना के इंस्पेक्टर जेएन अस्थाना ने पूरी कॉलोनी में देखा कि कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं। कहीं भी नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों का हुलिया नोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed