फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbery after trader murder in fatehpur sikri agra

फतेहपुर सीकरी में बदमाशों ने मचाया तांडव, व्यवसायी की हत्या कर घर में डाली डकैती

Sun, 28 Apr 2019 01:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
robbery after trader murder in fatehpur sikri agra
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा के फतेहपुर सीकरी में हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार रात एक व्यवसासी की हत्या कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास 70 वर्षीय तेल व्यवसायी दिनेश चंद्र का मकान है। वो पत्नी उर्मिला देवी के साथ रहते हैं। शनिवार रात चार-पांच नकाबपोश बदमाश छत से घर में घुस आए। आहट होने पर पति-पत्नी जाग गए। उन्होंने बदमाशों को विरोध किया। 
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने गला दबाकर बुजुर्ग दिनेश चंद्र की हत्या कर दी। उनकी पत्नी के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार किया। इससे वो बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद बदमाश घर में रखी नकदी और लाखों रुपये के जेवरात समेट कर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डर से बाहर नहीं निकली पत्नी

robbery after trader murder in fatehpur sikri agra
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
काफी देर बाद व्यवसायी की पत्नी उर्मिला देवी की होश आया, लेकिन डर के कारण वो घर से बाहर नहीं निकली। सुबह तड़के हिम्मत जुटाकर उन्होंने शोर मचाया। तब पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। पड़ोसियों ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। 

डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घर के अंदर अलमारी खुली हुई थी। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सीओ नम्रता श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक पश्चिम रवि कुमार भी मौके पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। 

पुलिस ने घायल उर्मिला देवी को अस्पताल भेजा, वहीं उनके पति का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनेश चंद्र का एक बेटा है, जो बाहर रहता है। चार लड़कियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। मकान में पति-पत्नी ही रहते थे। घटना की सूचना उनके बेटे व रिश्तेदारों को दी गई है। वहीं इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed