फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   real estate businessman spy duped into wife

पत्नी की जासूसी में ठगा रियल एस्टेट कारोबारी

Tue, 13 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
real estate businessman spy duped into wife
Spy app
कमला नगर निवासी रियल एस्टेट कारोबारी का घर में ही आफिस है। सूत्रों ने बताया कि उसे शक था कि पत्नी किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती है। पत्नी ने एप्पल आई फोन ले रखा था। 15 दिन पहले कारोबारी ने अपने मेल पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें लिखा था कि सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करके किसी की भी आनलाइन जासूसी करो।
विज्ञापन


यह किसी रशियन कंपनी का था। इसकी कीमत तकरीबन 11 हजार रुपये है। कारोबारी ने आनलाइन साफ्टवेयर मेल पर मंगा लिया। पेमेंट भी आनलाइन किया। उसमें बताया गया था कि कंप्यूटर पर डाउनलोड करने के बाद उसमें दिया मोबाइल एप जिसकी जासूसी करनी है उसके मोबाइल पर डाउनलोड कर दें।
विज्ञापन


इसके बाद वह जिससे से भी बात होगी, उसकी जानकारी आपके पास आ जाएगी। कारोबारी ने इसको तुरंत पत्नी के आई फोन पर यह एप डाउनलोड कर दिया। उसके कुछ ही देर बाद मोबाइल का डाटा उड़ गया और वह लाक भी हो गया। अब कारोबारी परेशान है कि वह पुलिस से शिकायत करे या नहीं। पत्नी को भी नहीं बताया है। पत्नी के मोबाइल का डाटा रिकवर करने के लिए एक निजी एक्सपर्ट की मदद ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed