{"_id":"3e423fd1e70d68a4ba553fd50827f7be","slug":"rashtradeep-hotel-owner-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल राष्ट्रदीप के मालिक का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल राष्ट्रदीप के मालिक का अपहरण
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 20 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने मंगलवार देर शाम एनएच टू पर एत्मादपुर के पास स्थित होटल राष्ट्रदीप के मालिक एवं सेना के रिटायर्ड कैप्टन अनेक सिंह सिकरवार का अपहरण कर लिया। घटना के वक्त वह होटल से कमलानगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। सूचना पर एसएसपी मौके पर पहुंचे और पुलिस की चार टीमें बनाकर उनकी तलाश शुरू कराई।
अनेक सिंह कमलानगर के रहने वाले हैं। एत्मादपुर में होटल राष्ट्रदीप के अलावा उनके दो पेट्रोल पंप भी हैं। वह 1978 में सेना से कैप्टन पद से रिटायर हुए थे। बताया गया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह होटल से होंडा सिटी कार से घर के लिए चले लेकिन पहुंचे नहीं। जब वह होटल से चले तो उनके पास करीब नौ लाख रुपये भी थे। रात 11 बजे तक उनका फोन तो आन था लेकिन वह किसी की काल अटैंड नहीं कर रहे थे। घरवालों की काल भी रिसीव न हुई तो चिंता हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर एत्मादपुर व आसपास के थानों की पुलिस और एसएसपी मौके पर पहुंचे। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि चार टीमें अनेक सिंह की तलाश के लिए बनाई गई हैं। एक टीम यमुना एक्सप्रेस के खंदौली टोल प्लाजा पर भेजी गई है, ताकि पता लग सके कि वहां से अनेक सिंह की होंडा सिटी कार गुजरी या नहीं।
विज्ञापन
हादसे की आशंका के चलते अस्पतालों में भी पुलिस भेजी गई। आगरा और एत्मादपुर के बीच हाईवे से उतरने वाले रास्तों पर भी जांच हो रही थी। पुलिस की एक टीम मौके से सुराग जुटा रही थी। अनेक सिंह के पुत्र ब्रजेश सिंह सिकरवार ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, कभी किसी तरह की कोई धमकी भी नहीं मिली।