{"_id":"5d1491c28ebc3e3c8e6abe6a","slug":"rape-victim-death-during-treatment-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत, दो रिश्तेदारों ने की थी 'हैवानियत'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उपचार के दौरान सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत, दो रिश्तेदारों ने की थी 'हैवानियत'
Fri, 28 Jun 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खंदौली क्षेत्र के एक गांव में 20 जून को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बनी महिला ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया। उनका एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। आरोपियों ने पीड़िता का बेरहमी से पीटा था।
सामूहिक दुष्कर्म और उसके विरोध पर सिर फोड़ दिए जाने का आरोप महिला के दो जीजाओं पर है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक मौके से पकड़ा गया था। दूसरे को महिला की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया है।
35 वर्षीय महिला का पति से झगड़ा था। उसकी दो बहनों का भी पति से झगड़ा होने के कारण वो दोनों भी मायके में रह रही हैं। 20 जून को 35 वर्षीय महिला किसी काम से बेलनगंज गई थी। वहीं से झगड़े के मामले में बात करने के बहाने खंदौली क्षेत्र निवासी जीजा उन्हें ऑटो में बैठाकर घर ले गया था।

दो जीजाओं ने किया था दुष्कर्म
रिपोर्ट में बताया गया कि वहां दूसरा जीजा पहले से बैठा था। दोनों ने दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा, सिर फोड़ दिया। वो लहूलुहान हालत में जोर से चिल्लाई तो चीख सुनकर आस पास के लोग आए।
उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया था, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा था। दूसरा भाग निकला था। तभी से पीड़ित महिला का उपचार चल रहा था। एसपी पश्चिम ने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पीड़ित महिला छह बच्चों की मां थी। इन बच्चों को पिता का प्यार नहीं मिल पा रहा। मां मायके में रहती थी। अब मां का आंचल भी छिन गया। इनकी दोनों मौसी भी मायके में रहती हैं। इनके पति ही आरोपी हैं।