{"_id":"59d639634f1c1baa538b5c41","slug":"rape-attempt-from-six-year-old-girl-in-marudhar-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में 6 साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश, बाथरूम में छिपा मिला आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन में 6 साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश, बाथरूम में छिपा मिला आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 05 Oct 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मरुधर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर के दौरान एक व्यक्ति ने छह साल की बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। बच्ची के चीखने पर यात्री जाग गए। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर आरोपी को जीआरपी कैंट ने पकड़ लिया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा है।
बता दें कि मरुधर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बलिया के एक दंपति के साथ तीन बेटियां सफर कर रही थीं। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात को सफर के दौरान भरतपुर के पास चीखपुकार सुनकर वह जाग गई। इसी कोच में सफर कर रहे सुल्तानपुर के फहीम खान ने उसकी छह साल की बेटी को बुरी नीयत से दबोच लिया था।
उसके साथ दुराचार का प्रयास कर रहा था। चीखपुकार सुनकर लोगों ने आरोपी फहीम को दबोच लिया, उसकी पिटाई लगा दी। इसी बीच वह बोगी से कूदकर भाग निकला। इसकी जानकारी जीआरपी को दी मगर भरतपुर में कोई सुनवाई नहीं हुई।

Trending Videos
बाथरूम में छिप गया
ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही पीड़ित परिवार ने आगरा कैंट जीआरपी थाने में घटना की जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी कैंट ने पीड़िता के घरवालों के साथ ट्रेन में ही आरोपी की तलाश की तो वह बाथरूम में छिपा हुआ मिल गया। जीआरपी कैंट प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। घटना भरतपुर में हुई थी। आरोपी रिजर्वेशन कोच में छुप गया था।