फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape attempt from six year old girl in marudhar express

चलती ट्रेन में 6 साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश, बाथरूम में छिपा मिला आरोपी

Thu, 05 Oct 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 05 Oct 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
rape attempt from six year old girl in marudhar express
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मरुधर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर के दौरान एक व्यक्ति ने छह साल की बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। बच्ची के चीखने पर यात्री जाग गए। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर आरोपी को जीआरपी कैंट ने पकड़ लिया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन


बता दें कि मरुधर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बलिया के एक दंपति के साथ तीन बेटियां सफर कर रही थीं। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात को सफर के दौरान भरतपुर के पास चीखपुकार सुनकर वह जाग गई। इसी कोच में सफर कर रहे सुल्तानपुर के फहीम खान ने उसकी छह साल की बेटी को बुरी नीयत से दबोच लिया था। 
विज्ञापन


उसके साथ दुराचार का प्रयास कर रहा था। चीखपुकार सुनकर लोगों ने आरोपी फहीम को दबोच लिया, उसकी पिटाई लगा दी। इसी बीच वह बोगी से कूदकर भाग निकला। इसकी जानकारी जीआरपी को दी मगर भरतपुर में कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम में छिप गया

ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही पीड़ित परिवार ने आगरा कैंट जीआरपी थाने में घटना की जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी कैंट ने पीड़िता के घरवालों के साथ ट्रेन में ही आरोपी की तलाश की तो वह बाथरूम में छिपा हुआ मिल गया। जीआरपी कैंट प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। घटना भरतपुर में हुई थी। आरोपी रिजर्वेशन कोच में छुप गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed