फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape attempt from girl in firozabad

गणेशोत्सव में शामिल होने गई थी मासूम, वहशी ले गया पंडाल के पीछे

Thu, 31 Aug 2017 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 31 Aug 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
rape attempt from girl in firozabad
demo pic
सुहागनगरी में फिरोजाबाद में आधी आबादी आफत में है। यहां के थाना रसूलपुर क्षेत्र में युवक ने पांच वर्षीय बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया। वहीं मक्खनपुर क्षेत्र में खेत पर चारा लेने गई किशोरी के साथ युवक ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने घर आकर घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने युवक को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

  
पहला मामला थाना रसूलपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि को करीब दस बजे हुआ। पांच वर्षीय बालिका परिजनों के साथ गणेश पंडाल में आरती में शामिल होने गई थी। मोहल्ले का ही युवक विकास उर्फ विक्की (19)  बालिका को पीछे बगीची में ले गया। 
विज्ञापन


उसने बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के रोने की आवाज को सुनकर काफी लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने युवक को दबोच लिया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया है। गलत हरकत करने के आरोपी युवक को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला थाना मक्खनपुर क्षेत्र का है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे किशोरी खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। चारा काटने के दौरान सुंदर पाल दिवाकर (24)  ने किशोरी को पकड़ लिया। दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से मुक्त होकर घर पहुची।


परिवारीजनों को जानकारी दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर ने कहा आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed