{"_id":"59d3a7c04f1c1bcb538b58b0","slug":"rape-allegation-on-lover-by-girlfriend-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरी छिपे मिल रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, इस बात पर हो गया बखेड़ा और युवक पहुंचा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी छिपे मिल रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, इस बात पर हो गया बखेड़ा और युवक पहुंचा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला खंदौली (आगरा)
Updated Tue, 03 Oct 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम एक महिला के घर अपने प्रेमी से मिलने आई युवती ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। युवती का कहना है कि कमरे में युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर उसने शोर मचा दिया। वहीं युवती के परिवारीजनों का आरोप है कि महिला ने धोखे से युवती को युवक से मिलवाया।
युवती की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे युवती के परिवारीजनों ने तीनों को पकड़ लिया। बाद में थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
युवती के परिजनों का कहना है कि गांव की ही एक महिला ने उनकी बेटी को बहाने से अपने घर बुला लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उस कमरे में युवती का प्रेमी पहले से ही बैठा हुआ था। आरोप है कि कमरे में युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
इसके विरोध में युवती ने चीख पुकार मचा दी। आवाज सुनकर युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीनों को पकड़ लिया। लेकिन मौका पाकर युवक मौके से फरार हो गया।
इस पर युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।