{"_id":"d7a7af55d818e3204959cce2a0596e28","slug":"rap-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":" किशोरी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहन क्षेत्र के एक गांव में दबंगों से परेशान परिवार गांव छोड़ने के तीन महीने बाद लौटा तो उन्हें फिर से निशाना बनाया गया। इस बार तो आरोप यहां तक कि परिवार की एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। उसने विरोध किया तो उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामला हल्के में लिया। आठ आरोपियों के खिलाफ सिर्फ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनमें से गिरफ्तारी अभी तक एक की भी नहीं हो पाई है।
घटना 16 दिसंबर की है। लेकिन पुलिस इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को बताया कि दबंगों के साथ उनका तीन महीने पहले झगड़ा हुआ था। दबंगों के साथ मिलकर वहां के प्रधान ने उन्हें पिटवा दिया। उनका साथ एक जिला पंचायत सदस्य ने भी दिया। इसके बाद जब उनकी थाना बरहन में सुनवाई नहीं हुई तो वे डीआईजी आगरा की शरण में गए। डीआईजी ने उन्हें सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया। जबकि दबंगों ने गांव में न रहने का फरमान सुना दिया। तब से परिवार के लोग अपनी रिश्तेदारी में समय काट रहे थे।
14 दिसंबर को वे गांव लौटे। आरोप है कि 16 परिवार की एक किशोरी बाजार में सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में पप्पू, हजारीलाल, सुखवीर, ओमवीर, सचिन ने उसे पकड़ लिया। उसे पीटते हुए दुष्कर्म की नीयत से खींचकर ले जाने लगे। चीख पुकार सुन पहुंची उसकी मां को भी पीटा और बेटी को गांव में नंगा घुमाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू, हजारीलाल, सुखवीर, ओमवीर, सचिन समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बरहन ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।