फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rap

महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा फैलाई सनसनी

Fri, 23 Oct 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 23 Oct 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
rap
झरना नाला के जंगल में गुरुवार सुबह महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर जमकर पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि ऐसा कोई मामला थाने पर नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटना तकरीबन साढ़े नौ बजे की है। थाना क्षेत्र के झरना नाले के जंगल से एक महिला बदहवास हालत में हाईवे पर आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला काफी डरी हुई थी। वह घायलावस्था में थी। उसकी गोद में तकरीबन दो साल की बच्ची थी। लोगों ने शक होने पर पूछा तो उसने अपने दुष्कर्म की बात कही। बताया कि दो लोगों ने जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी झरना नाले के जंगल में हैं।
विज्ञापन

इस पर लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया। इधर, सूचना पर आई पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लोगों में एक आटो चलाता है तो दूसरा सब्जी बेचता है। वह रास्ते से निकलकर जा रहे थे। आरोप भी गलत बताए। इस पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। महिला भी मेडिकल कराने नहीं गई। उसने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed