फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rail line, the disclosure after the rocket khokha

रेललाइन के पास राकेट का खोखा मिलने से हड़कंप

Wed, 21 Sep 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rail line, the disclosure after the rocket khokha
आर्मी इंटेलीजेंस, एलआईयू और रेलवे पुलिस ने की पड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेरिया एयरपोर्ट स्टेशन के नजदीक ग्यासपुरा में रेलवे लाइन के पास राकेट लांचर के राकेट का खोखा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई थी कि बम पड़ा है। इस पर बम डिस्पोजल स्क्वैड को बुलाया गया। बाद में पता चला कि यह राकेट का इस्तेमाल किया जा चुका खोखा है। कई बार स्क्रैप में कबाड़ियों के पास पहुंच जाता है। माना जा रहा है कि कबाड़ी गोदाम से ही यहां पहुंचा है लेकिन एहतियातन आर्मी इंटेलीजेंस, रेलवे पुलिस और लोकल इंटेलीजेंस यूनिट ने इसकी पूरी पड़ताल की।
विज्ञापन


शाहगंज थाना पुलिस को सूचना सुबह 11 बजे मिली। वहां से गुजर रहे बच्चों की नजर इस पर पड़ी थी। उन्होंने आस-पास के लोगों को बताया। इसके बाद पुलिस तक खबर पहुंची। सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव भी पहुंच गए। बम डिस्पोजल स्क्वैड और डॉग स्क्वैड को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन


मौके पर भीड़ जमा हो गई। तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगीं। लोग जानना चाहते थे कि आखिर है क्या? जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि यह राकेट का खोखा है। इसमें बारूद नहीं है। आर्मी की फायरिंग रेंज से कई बार खोखे बाहर आ जाते हैं। इसके अलावा स्क्रैप में कबाड़ियों तक पहुंच जाते हैं। फिर भी मालूम किया जा रहा है कि यह यहां तक कैसे पहुंचा?
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ऑफिस ने ली जानकारी 
आगरा। जम्मू कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के चलते पुलिस अफसर अलर्ट हैं। राकेट का खोखा मिलने की सूचना पर आगरा पुलिस से डीजीपी आफिस ने भी पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed