फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raid in bulandshahar for arresting two scoundrel in mathura saraf muder case

मथुरा सराफ हत्याकांडः बदमाश सौरभ-रुपेश की बुलंदशहर तक तलाश

Tue, 23 May 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 23 May 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
raid in bulandshahar for arresting two scoundrel in mathura saraf muder case
Mathura
सराफा डबल मर्डर एवं लूटपाट में मथुरा की स्वाट टीम ने बुलंदशहर में कई जगह दबिश दी। यह दबिशें उन बदमाशों को पकड़ने के लिए दी गई है, जो वारदात के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनके ठिकानों तक तो पहुंच गई पर बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। 
विज्ञापन


15 मई को कोयला गली में दो सराफों की हत्या करके चार करोड़  की लूट को अंजाम देने वाले आधा दर्जन बदमाशों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं, स्वाट टीम सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विंलास से मिली लोकेशन के आधार सोमवार की रात वारदात में शामिल बदमाश सौरभ और रूपेश को ढूंढने बुलंदशहर पहुंची। 
विज्ञापन


यहां पर बदमाशों के ठिकाने पर दबिशें दी गईं, पर स्वाट टीम के हाथ कोई नहीं लगा। स्वाट टीम ने सीसीटीवी फुटेज दिखाकर आसपास के लोगों से उनके सही नाम की जानकारी जुटाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह बदमाश भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात में तीन बाहर के बदमाश बताए जा रहे थे, जो कि रंगा के बुलावे पर यहां आए थे। इनमें दो बदमाशों के नाम प्रकाश में आए थे। सौरभ और रुपेश के अलावा एक बदमाश और बताया जा रहा है। इन्हीं बदमाशों के पास लूटा गया सोना बताया जा रहा है। 

 
इधर, सराफ मयंक अग्रवाल की हालत में सुधार हो रहा है। मंगलवार को डाक्टरों ने उसका एक और ऑपरेशन किया। डाक्टरों ने उसके पेट से एक गोली और निकाली है। हालांकि अभी तक उसके शरीर पर सूजन  है। मयंक के मामा डा. अशोक अग्रवाल ने बताया कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed