फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   priest shot in mathura while doing aarti in temple

मथुरा: सुबह-सुबह मंदिर में आरती कर रहे महंत को मारी गोली

Thu, 30 Nov 2017 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 30 Nov 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
priest shot in mathura while doing aarti in temple
गोली मार दी - फोटो : amar ujala
मथुरा के कोसीकलां में कोकिलावन धाम स्थित एक मंदिर के महंत को तड़के गोली मार दी गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। महंत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोसीकलां के कोकिलावन स्थित शनिधाम प्रख्यात तीर्थस्थल है। यहां के परिक्रमा मार्ग में भी कई मंदिर बने हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक मंदिर पर गुरुवार तड़के करीब 5 बजे महंत लाडलीदास बाबा आरती कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान आने बदमाशों ने बिना कुछ बात किए महंत को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। तब तक बदमाश भाग चुके थे। महंत को गंभीर हालत में मथुरा के नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस हमले का कारण तलाश रही है। फिलहाल रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि महंत को मंदिर पर वर्चस्व की लड़ाई में गोली मारे जाने की संभावना है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed