फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pradhan

प्रधान के स्वागत में चलाई गोली से चार घायल

Mon, 28 Dec 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 28 Dec 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
pradhan
ग्राम प्रधान के स्वागत समारोह में चलाई गई गोली लगने से प्रधान पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। आननफानन में घायलों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया। वहां घायल महावीर सिंह की गंभीर हालत देख आगरा के एसएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस और खुद ग्राम प्रधान ने इनकार किया है।
विज्ञापन

बाह के बिजकौली गांव में ग्रामीण जैसीराम के घर रविवार शाम लगभग चार बजे बटेश्वर के निर्वाचित प्रधान लक्ष्मी नरायन का स्वागत हो रहा था। तभी समारोह में चलाई गई गोली से गांव के महावीर सिंह (30), उनका पुत्र सौरभ (8), पुत्री रश्मी (4) और प्रधान का पुत्र विक्की (20) घायल हो गए। महावीर सिंह के गले में गोली लगने और बंदूक का वट फटने से विक्की, रश्मी और सौरभ घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्वागत समारोह में भगदड़ मच गई। आननफानन में सभी को सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया। वहां महावीर सिंह की हालत गंभीर देखकर आगरा के एसएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन उनके सैफई पीजीआई में इलाज होने की जानकारी मिली है। घटना के संबंध में ग्राम प्रधान लक्ष्मी नरायन का कहना है कि लकड़ी लगने से सभी घायल हुए हैं। गोली चलाने जैसी कोई बात नहीं है। विरोधी इसे बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे हैं। वहीं, इंसपेक्टर बाह ब्रह्म सिंह का कहना है कि उन्हें हर्ष फायरिंग की घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

--------
सीकरी: खेड़ा जाट में फायरिंग, युवती समेत तीन घायल
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जाट में चुनावी रंजिश में हुए पथराव और फायरिंग से सनसनी फैल गई। इस दौरान युवती समेत तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। तेरहवीं के आयोजन में हुई कहासुनी के बाद रविवार शाम लगभग छह बजे प्रधान सत्यवीर सिंह और दूसरे पक्ष के दिनेश कुमार में विवाद हो गया। कुछ ही देर में पथराव और फायरिंग होने लगी। इस दौरान युवती कृष्णा, वृद्धा रामवती और मूर्तराम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी थी। समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed